{"_id":"59dbf3374f1c1b6d548b65dc","slug":"five-members-of-shia-hazara-community-were-shot-dead-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया हजारा समुदाय के पांच सदस्यों की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शिया हजारा समुदाय के पांच सदस्यों की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या
एजेंसी, कराची
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में सोमवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने शिया हजारा समुदाय के लोगों पर गोलीबारी कर दी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य एक व्यक्ति घायल है।
विज्ञापन
दरअसल बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में कासी रोड पर उग्रवादियों ने एक वाहन पर हमला किया।
विज्ञापन
यह हजारा समुदाय के लोगों के खिलाफ एक सोची समझी हत्या है। जिन्हें अक्सर तालिबान से जुड़े उग्रवादियों द्वारा अंजाम दिया जाता है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में पांच लोग मारे गए और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। जबकि हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग निकलने में कामयाब हो गए। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन