फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   fire in factory of pakistan 314 killed

पाकिस्तान में आग का तांडव, 314 की मौत

Fri, 14 Sep 2012 01:51 PM IST
कराची/इसलामाबाद/एजेंसी
कराची/इसलामाबाद/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 01:51 PM IST
विज्ञापन
fire in factory of pakistan 314 killed
पाकिस्तान की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से कम से कम 314 लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। वाणिज्यिक राजधानी कराची में कपड़े की एक फैक्ट्री में लगी आग ने 289 लोगों की जान ले ली। जबकि देश के पूर्वी शहर लाहौर में जूते की एक फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 25 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


देश के इतिहास में इसे सबसे बड़े औद्योगिक हादसों में एक माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने देश की औद्योगिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आलोचकों का कहना है कि भ्रष्ट और अप्रभावी सरकार देश की समस्याओं को सुलझाने में असफल रही है। मंगलवार शाम करीब छह बजे कराची के बालदिया शहर में तीन मंजिला कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई।
विज्ञापन


कराची के कमिश्नर रोशन अली शेख ने बताया कि बुधवार दोपहर तक फैक्ट्री से 289 शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। 31 लोग आग में झुलस गए हैं। शेख ने संभावना जताई है कि कुछ लोग केबिन और बेसमेंट में फंसे हो सकते हैं। कराची पुलिस प्रमुख इकबाल महमूद के मुताबिक बचाव दल अब भी फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में नहीं पहुंच सका है। इमारत में कई जगह दरारें आ गई हैं और वह कभी भी ढह सकती है। ऐसे में बचाव कार्य काफी धीरे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को पहचानना भी मुश्किल
बुरी तरह जले होने के कारण केवल 55 शवों की पहचान हो सकी है। कराची की फैक्ट्री में दूसरे और तीसरी मंजिल पर आग फैलने से लोगों में भगदड़ मच गई थी। हताशा में कुछ लोग खिड़कियों से ही कूदने लगे। कुछ लोगों ने मोबाइल की लाइट से अग्निशमन कर्मियों को अपने होने का संकेत दिया। भीषण आग के कारण कर्मियों को भीतर घुसने में घंटों लग गए। बाद में नौसेना से विशेष दस्ते बुलाने पड़े।

बाहर निकलने के बंद थे रास्ते
कराची के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अहतिशामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि फैक्ट्री से बाहर निकलने के सभी दरवाजे बंद थे। ऐसे में अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फैक्ट्री के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक जनरेटर से यह आग लगी। हालांकि कुछ लोगों ने शॉर्टं-सर्किट को आग लगने की वजह बताया है।

फैक्ट्री मालिक फरार
2000 वर्ग गज क्षेत्र में फैली फैक्ट्री में करीब दो हजार वर्कर काम करते थे। अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने बिल्डिंग और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया। फैक्ट्री का मालिक फरार है, उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

एक दिन का शोक
सिंध के गवर्नर इशरत-उल-इबद खान ने कराची में एक दिन के शोक की घोषणा की है। प्रांत के उद्योग मंत्री अब्दुल राउफ सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार तक अधिकारियों से हादसे पर रिपोर्ट तलब की है।


'फैक्ट्री में कपड़े सीमा से अधिक रखे हुए थे। यहां एक भी खिड़की की ग्रिल लोहे की नहीं थी। अगर नियमों का पालन किया जाता तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी।'
- मोहम्मद परवेज, कपड़े की फैक्ट्री का कर्मचारी (कराची)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed