{"_id":"590c20074f1c1b9b65441414","slug":"fir-registered-against-pakistan-pm-nawaz-sharif-in-rawalpindi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ के खिलाफ FIR दर्ज, लोगों को सेना के खिलाफ भड़काने का आरोप","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ के खिलाफ FIR दर्ज, लोगों को सेना के खिलाफ भड़काने का आरोप
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 05 May 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में सरकार और आर्मी के बीच उठी गरमा-गरमी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब रावलपिंडी पुलिस ने पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज पर लोगों को सेना के खिलाफ घृणा फैलाने और उन्हें उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
दरअसल, पाकिस्तानी आर्मी और सरकार में अच्छे रिश्ते दिख रहे थे। शनिवार को पाक पीएम नवाज शरीफ ने टॉप सुरक्षा सलाहकार को निकाल दिया और एक सीनियर ब्यूरोक्रेट पर कार्रवाई के ऑर्डर दे दिए। चौंका देने वाली बात है कि सेना ने पीएम के इस ऑर्डर को मानने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन
मेजर जनरल आसीफ गफूर ने ट्विटर पर कहा कि डॉन में छपे डॉन लीक पर नोटीफिकेशन अधूरा है और जांच बोर्ड की सिफारिशों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस नोटीफिकेशन को खारिज किया जाता है। ऐसा बहुत कम हुआ है जब पीएम के ऑर्डर को इस तरह से सार्वजनिक तौर पर सेना ने खारिज किया है।
विज्ञापन
बता दें कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सवालों के घेरे में हैं। मामले की जांच के लिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने साझा जांच दल (जेआईटी) बनाया है। जेआईटी अगले 60 दिन में कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। जेआईटी, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रहेगा और हर 15 दिन में कोर्ट को जांच की प्रगति के बारे में जानकारी देगा। इस बीच पनामा पेपर्स लीक मामले में नाम सामने आने के बाद नवाज का लगातार विरोध हो रहा है।