फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Falah-e-Insaniyat a wing of Hafiz Saeed's JuD organized a donation camp in the name of Kashmir

कश्मीर की आजादी के नाम पर जुटाया जा रहा चंदा, PoK में चल रहे हाफिज सईद के डोनेशन कैंप

Mon, 03 Jul 2017 04:45 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 03 Jul 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Falah-e-Insaniyat a wing of Hafiz Saeed's JuD organized a donation camp in the name of Kashmir
कश्मीर के नाम पर आतंकियों का "डोनेशन कैंप" - फोटो : ANI

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में आतंकी हाफिज सईद से जुड़े आतंकी दल फलाह-ए-इंसानियत ने कश्मीर के नाम पर डोनेशन कैंप लगाया और लोगों से डोनेशन मांगी। ये कैंप आतंकी संगठन के सहयोगी दल ने तब लगाया है जब कश्मीर में सेना और आतंकियों में लगातार मुठभेड़ हो रही है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि सोमवार को भी कश्मीर में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। एक तरफ पाकिस्तान के आतंकियों पर अमेरिका एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के घटक दल कश्मीर में डोनेशन कैंप लगाकर कश्मीर की जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है लेकिन वो पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है और उसके सहयोगी आतंकी दल कश्मीरी जनता को डोनेशन कैंप का लालच देकर अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से ठीक पहले अमेरिका ने हाफिज सईद का नाम आतंकियों की ‌लिस्ट में डाल दिया है। लेकिन पाकिस्‍तान ने उसे कश्मीर की आजादी का सिपाही बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed