{"_id":"5c955152bdec22141e22302c","slug":"expected-to-get-bigger-reserves-of-oil-and-gas-in-the-arabian-sea-imran","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब सागर में तेल-गैस के बड़े भंडार मिलने की उम्मीद: इमरान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अरब सागर में तेल-गैस के बड़े भंडार मिलने की उम्मीद: इमरान
Sat, 23 Mar 2019 02:49 AM IST
vivek shukla
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : social media
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश अरब सागर में तेल व गैस के बड़े भंडार की खोज के करीब है और अगर ऐसा होता है तो यह जैकपॉट होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस खोज से देश की आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि तेल के लिए अपतटीय क्षेत्र में खुदाई अंतिम चरण में हैं और यह बड़ी खोज हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि पाकिस्तान को प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन मिले। हमारी उम्मीदें अपतटीय क्षेत्र में खुदाई से है जो एक्सोन मोबिल की अगुवाई वाला समूह कर रहा है। पहले ही तीन सप्ताह की देरी हो चुकी है लेकिन जो हमें संकेत मिल रहे हैं, इसकी मजबूत संभावना है कि हम अपने जल क्षेत्र में बड़ा भंडार खोजें।
विज्ञापन
हालांकि एक्सोन मोबिल व अंतरराष्ट्रीय तेल उत्खनन कंपनी ईएनआई से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये कंपनियां जनवरी से समुद्र के काफी गहराई (समुद्र के भीतर 230 किलोमीटर नीचे) वाले क्षेत्र में खुदाई कर रही हैं। इस क्षेत्र को केकरा-1 के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन