फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   During the speech of Pak PM Imran Khan, PTV channel wrote Beijing to 'Begging' 

चीन के दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 'बेगिंग' से लाइव!

Tue, 06 Nov 2018 12:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
During the speech of Pak PM Imran Khan, PTV channel wrote Beijing to 'Begging' 
Imran Khan Pakistan - फोटो : TV Grab

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों चीन के दौरे पर गए हुए हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में जब इमरान भाषण दे रहे थे तब पाकिस्तान टेलीविजन कॉरपोरेशन यानी पीटीवी ने एक बड़ी गलती कर दी जिसके बाद उसे ट्वीट कर माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


पीटीवी ने चीन में प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण के प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर ‘बीजिंग’ की जगह अंग्रेजी शब्द ‘‘बेगिंग’’ (भीख मांगना) लिख दिया। इस गलती के लिए पीटीवी ने माफी मांगी है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान के लिये आर्थिक पैकेज सुनिश्चित करने के इरादे से चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए खान रविवार को बीजिंग स्थित सेंट्रल पार्टी स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान टेलीविजन कॉरपोरेशन यानि पाक का सरकारी चैनल इसका सीधा प्रसारण कर रहा था। खान के भाषण के दौरान पीटीवी ने स्क्रीन में बायीं तरफ ऊपरी कोने में ‘‘बीजिंग’’ लिखने के बजाय ‘‘बेगिंग’’ लिख दिया था। यह शब्द करीब 20 सेकंड तक टेलीविजन की स्क्रीन पर दिखता रहा, हालांकि बाद में इसे सही कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गलती होने के बाद ‘पीटीवी न्यूज’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, ‘चीन की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री के संबोधन के आज सीधे प्रसारण के दौरान वर्तनी से संबंधित गलती हुई। यह गलती करीब 20 सेकंड तक बनी रही, जिसे बाद में हटा लिया गया। इस घटना पर हमें खेद है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।’

यहां रोचक पहलू यह भी है कि पाक प्रधानमंत्री के चीन दौरे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें चीन से आर्थिक सहायता की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed