{"_id":"59f172054f1c1b86698b7971","slug":"during-detention-pakistani-blogger-alleges-he-was-questioned-about-raw-links","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी ब्लॉगर से थप्पड़ मारकर पूछा- RAW ने तुम्हें कितने पैसे दिए? ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी ब्लॉगर से थप्पड़ मारकर पूछा- RAW ने तुम्हें कितने पैसे दिए?
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Asim Saeed
- फोटो : www.frontlinedefenders.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी ब्लॉगर आसिम सईद ने अपने अपहरण की पूरी कहानी साझा की है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में अपहरण किये गए और फिर कुछ हफ्तों बाद छोड़े गए आसिम ने अपहरण के दौरान दी गई यातनाओं और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के बारे में पूछे गए सवालों के बारे में बताया।
विज्ञापन
पढ़ेंं: पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग सेंटर, चीन कर रहा मदद
विज्ञापन
जनवरी में अपहरण किये गए पांच सोशल मीडिया एक्टिविस्टस में आसिम भी एक सदस्य थे। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए ब्रिटेन में शरण मांगी है। आसिम फेसबुक पर एक पेज चलाते हैं जिसका नाम मोची है। इस पेज को पाकिस्तानी सेना का आलोचक माना जाता है जिसके मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर देश में शासन कर रही है।
विज्ञापन
आसिम के बीबीसी को दिए बयान के मुताबिक, कुछ सादे कपड़े में आए लोगों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बिठा लिया और फिर उनके साथ मारपीट की, उन्होंने बताया कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के बारे में भी उनसे पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि क्या वो रॉ से जुड़े हैं, क्या रॉ ने उन्हें धन मुहैया कराया है?आसिम से यह भी पूछा गया कि वह पाकिस्तानी सेना का आलोचक क्यों है?
पढ़ें: पाकिस्तान पर जमकर बरसे सुषमा-टिलरसन, कहा- आतंकियों के 'समर्थक' बर्दाश्त नहीं
एक शख्स ने आसिम से पूछा कि क्या तुम जानते हो कि तुम्हें क्यों पकड़ा गया?आसिम के ना कहने पर उन लोगों ने उसे थप्पड़ मारा और कहा कि चलो मोची के बारे में बात करते हैं। अपहरणकर्ताओं ने आसिम से उनसे सोशल मीडिया, ईमेल और फोन से जुड़े पासवर्ड मांगे । हालांकि पूछताछ के कुछ समय बाद आसिम को छोड़ दिया गया।