{"_id":"37ce1a668bc19f6c00404eccb7b93c09","slug":"due-to-starvation-30-children-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे के कहर से 30 बच्चों की मौत, लोग कर रहे पलायन ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सूखे के कहर से 30 बच्चों की मौत, लोग कर रहे पलायन
Updated Mon, 10 Mar 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के सूखाग्रस्त थार रेगिस्तान इलाके में पाकिस्तान फ़ौज ने आपात राहत दल भेजे हैं जहां स्थानीय चिकित्सकों का कहना है कि कुपोषण की वजह से महज एक महीने में लगभग 30 बच्चों ने दम तोड़ दिया है। भोजन-पानी की तलाश में हज़ारों परिवार यहां से पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने केंद्र सरकार की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया है। इससे पहले सिंध के मुख्यमंत्री सैयद क़ायम अली ने आलोचनाओं के बीच राहत और बचाव प्रयासों की समीक्षा के आदेश जारी कर दिये थे। उन्होंने इलाके में पड़े सूखे को मौजूदा हालत की वजह बताया है।
विज्ञापन
सरकार की प्राथमिकता
सिंध के मुख्यमंत्री सैयद क़ायम अली ने डॉक्टरों का हवाला देते हुए कहा कि बच्चों की मौत कुपोषण की वजह से हुई है। उनका यह भी कहना है कि जब मां कुपोषित होगी तो बच्चा भी कमज़ोर होगा। इलाके में 14 मोबाइल डिस्पेंसरी रात-दिन काम कर रही हैं।
विज्ञापन
दवाओं से भरे दो ट्रक पहले ही थार भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को गेहूं की आपूर्ति 25 से बढ़ाकर 50 किलोग्राम कर दी गई है। सरकार की ओर से केवल अस्पतालों में दम तोड़ने वाले बच्चों की संख्या बताई जा रही है। लेकिन कई गांवों में मरने वाले बच्चों की गिनती ही नहीं की गई है। प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ सोमवार को थार इलाके का दौरा करने वाले हैं।