फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   drunkun-pilot-arrested-in-pakistan-

शराबी पायलट उड़ाने जा रहा था विमान

Sat, 21 Sep 2013 01:53 PM IST
Updated Sat, 21 Sep 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
drunkun-pilot-arrested-in-pakistan-
पाकिस्तान में एक शराबी पायलट विमान उड़ाने जा रहा था लेकिन उससे पहले ही उसे अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार को शराबी पायलट को पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरवेज का एयरबस विमान लेकर पाकिस्तान रवाना होना था।
लेकिन उड़ान भरने के ठीक पहले इरफान फैज़ को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उन्होंने शराब की तयशुदा मात्रा से चार गुना ज्यादा पी रखी थी।

इसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया।

लीड्स के मजिस्ट्रेट को बताया गया कि इरफान फैज़ के मुँह से शराब की गंध आ रही थी और उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। मजिस्ट्रेट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया जहाँ से उन्हें 18 अक्टूबर को लीड्स के क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गंभीर खतरा

फैज पर विमानन से जुड़े काम को शराब के नशे से प्रभावित होकर करने का आरोप लगाया गया है।

अदालत को यह बताया गया कि पायलट ने उड़ान भरने वक्त शराब की निर्धारित मात्रा से साढ़े चार गुना ज्यादा पी रखी थी।

मजिस्ट्रेट ने फैज़ को बताया कि उन्होंने 'लोगों के भरोसो को तोड़ा है' और इसका नतीजा जानोमाल के बड़े नुकसान के तौर पर चुकाना पड़ सकता था।

ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने कहा, "शराब के नशे या अन्य किसी ड्रग्स के प्रभाव में आकर विमान उड़ाने की कोशिश करना सुरक्षा की दृष्टि से एक गंभीर खतरा है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा,"ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पुलिस को पायलटों की जाँच करने का अधिकार है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी नशे के प्रभाव में तो नहीं है। हालांकि ऐसी घटनाएँ बहुत कम होती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed