फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Drivers In Trouble After Stopping Their Train In Front Of A Dhaba

पकौड़े खाने को मन किया तो ढाबे पर ही रोक दी ट्रेन

Wed, 14 Dec 2016 08:12 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Drivers In Trouble After Stopping Their Train In Front Of A Dhaba
- फोटो : Demo Pic

पाकिस्तान में एक ट्रेन ड्राइवर को पकौड़े खाने की ऐसी धुन सवार हुई कि बीच ट्रैक पर ही इंजन को रोक कर ढाबे पर पहुंच गया। इसके लिए दो ड्राइवरों को निलंबित कर दिया गया है। बीते मंगलवार को पंजाब के गुजरांवाला में शमशाबाद के नजदीक हुई यह घटना सुर्खियों में आ गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक, ड्राइवर अब्दुल मजीद और सहायक ड्राइवर मोहम्मद सादिक एक रिलीफ इंजन चला रहे थे। हालांकि सहायक ड्राइवर ट्रैक पर ही मौजूद था। 

विज्ञापन

    
इंजन को ट्रैक पर खड़ा देख स्थानीय लोगों ने ड्राइवरों की तलाश की जो पास की एक दुकान में पकौड़े खाते मिले। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके साथ नोकझोक भी की। वहीं इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।15 मिनट के इस वीडियो में ट्रेन इंजन ट्रैक पर खड़ा है। बताया गया कि लाहौर-रावलपिंडी एक्सप्रेस को कुछ दी देर में उसी ट्रैक से गुजरना था। इस ट्रैक पर हादसा न होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

विज्ञापन

Drivers In Trouble After Stopping Their Train In Front Of A Dhaba

पाक मीडिया में ट्रेन ड्राइवर समेत रेलवे की खूब आलोचना हो रही है। एक चैनल ने इसे मुल्क के लिए शर्मनाक बताते हुए रेलवे की मजम्मत की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इसका मजे ले रहे हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘जब ट्रेन छूट रही हो तो ड्राइवर को पकौड़े दिखा दो।’ जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि जब पकौड़े खाने हैं तो खाने हैं, चाहे जो कुछ भी हो। इससे समझौता नहीं हो सकता। यह हमारी सरकार की नीति है। 

दूसरे यूजर ने कहा, ‘पाकिस्तान में ट्रेन को हादसे से बचाने के लिए अब लाल झंडी की नहीं पकौड़े की जरूर है। मुझे आशा है कि सरकार बड़े पैमाने पर इसका इंतजाम करेगी।’ पाकिस्तान रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक पाक में हर साल करीब सौ रेलवे हादसे होते हैं। 2013 से 2016 के बीच करीब तीन सौ हादसे हुए जिनमें 67 लोगों की जानें गईं। आंकड़ों के मुताबिक हादसों की बड़ी वजह मानवीय गलतियां रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed