फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   delhi assembly election in pak media

पाक में गूंजी 'बीजेपी' की हार और 'आप' की जीत

Wed, 11 Feb 2015 12:19 PM IST
एहतेशामुल हक, संवाददाता / पाकिस्तान
एहतेशामुल हक, संवाददाता / पाकिस्तान Updated Wed, 11 Feb 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly election in pak media

राजधानी दिल्ली में चुनाव के नतीजों की गूंज पाकिस्तान मीडिया में भी सुनाई पड़ रही है। मंगलवार को पूरे दिन आम आदमी पार्टी की जीत और चुनाव के नतीजे टेलीविजन पर चर्चा का विषय बने रहे।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को देश में छपे तकरीबन सभी बड़े अखबारों में इस खबर को भरपूर कवरेज दी गई है। मंगलवार से ही टीवी में हर घंटे बाद आने वाली बड़ी खबरों में एक खबर यही रही।
विज्ञापन


अखबार भी पीछे नहीं रहे। बुधवार के ‘डॉन’ में चार-पांच बड़ी खबरें हैं जिनमें दिल्ली के चुनावों को खासी जगह दी गई है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रौंद डाला'

delhi assembly election in pak media

उर्दू के एक अखबार 'नई बात' में कहा गया है - 'तख्ते दिल्ली: आम आदमी के कदमों ने रियासती इलेक्शन में कांग्रेस और बीजेपी को रौंद डाला।'

एक अन्य बड़े अख़बार 'दुनिया' की बैनर हैडलाइन है– 'दिल्ली के आम आदमी ने बीजेपी का गुरूर खाक में मिला दिया, कांग्रेस का भी मुकम्मल सफाया कर दिया।'

इसी के साथ दूसरी खबर लगी है – 'नई तारीख। दिल्ली में अब आप बाकी सब साफ। आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें लेने में कामयाब। दो तिहाई अक्सरियत, मोदी का केजरीवाल को फोन।'

दिल्ली में 'झाड़ू फेर दी'

delhi assembly election in pak media

एक अखबार ने अपने संपादकीय में लिखा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में झाड़ू फेर दी। तमाम अखबारों ने कहा है कि यह मोदी सरकार को बड़ा सेटबैक है। लिखा गया है कि मोदी सरकार का गुरूर तोड़ दिया गया है।

कुछ अखबारों में यह भी कहा गया है कि बाकी राज्यों में जब-जब चुनाव होंगे, तो वहां भी इस चुनाव का असर देखने को मिलेगा और आम आदमी पार्टी को आगे आने का मौक़ा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed