{"_id":"5b93e205867a557eb715bb33","slug":"cpec-no-relation-of-china-on-pakistan-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की खस्ता हालत, चीन बोला- हमने कर्ज नहीं लादा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान की खस्ता हालत, चीन बोला- हमने कर्ज नहीं लादा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को वांग यी ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का समर्थन करते हुए कहा है कि उसने पाकिस्तान पर किसी तरह का कर्ज नहीं लादा है। चीनी विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर की यह पहली वार्ता है। इस परियोजना के लिए चीन ने पाकिस्तान को 57 अरब डॉलर का कर्ज देने का वादा किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक संकट को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि चीन पड़ोसी देश को कर्ज देकर फंसा रहा है। हालांकि वांग ने ऐसी आशंकाओं को खारिज किया है।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में वांग ने कहा कि पाकिस्तान की ओर बनने वाले बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के एक हिस्से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से आर्थिक विकास में एक से दो फीसदी वृद्धि हुई है। इससे करीब 70 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
वांग ने कहा कि पाकिस्तान को दिए जाने वाले कर्ज में 47 फीसदी हिस्सा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और एशियन डेवलपमेंट बैंक का है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि सीपीईसी नई सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। हालांकि दोनों नेताओं ने यह नहीं बताया कि पाक में मौजूदा आर्थिक संकट को देखते हुए चीन उसे और कर्ज देगा या नहीं।