फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   CPEC: India is trying conspiracies against pakistan using Afganistan

पाक बोला- CPEC पर भारत की साजिशों को तबाह कर देंगे, अमेरिका ना दे हमें धमकी

Fri, 29 Dec 2017 07:58 PM IST
एजेंसी/ कराची
एजेंसी/ कराची Updated Fri, 29 Dec 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
CPEC: India is trying conspiracies against pakistan using Afganistan

पाकिस्तान ने भारत पर अफगानिस्तान के साथ मिलकर चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


डॉन में छपी खबर के अनुसार पाक के गृहमंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि ‘पाकिस्तान के दुश्मन’ 50 अरब डॉलर वाली सीपीईसी को आर्थिक रूप से असफल करने के लिए अलग-अलग चालों और दुष्प्रचार का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्वेटा में एक्जीक्यूटिव पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे इकबाल ने कहा, ‘भारत सीपीईसी के खिलाफ साजिशें रच रहा है लेकिन पाकिस्तान अपने लोगों की मदद से उन साजिशों को तबाह कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत इन साजिशों में अफगानिस्तान की जमीन का प्रयोग कर रहा है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि सीपीईसी परियोजना सफल होगी। पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि अमेरिका को भी पाकिस्तान को धमकी देना बंद करना चाहिए और पाकिस्तान के उस बलिदान को मान्यता देनी चाहिए जो उसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दी है। 

उल्लेखनीय है कि चीन ने अफगानिस्तान को भी अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना सीपीईसी में शामिल होने का न्योता दिया है। चीन का यह न्योता भारत के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत पहले से ही इस परियोजना के पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने के कारण अपना कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed