फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   court ordered to judicial commission to record Pervez Musharraf statement in Dubai in treason case

देशद्रोह मामले में न्यायिक आयोग दुबई जाकर करेगा परवेज मुशर्रफ से पूछताछ

Mon, 15 Oct 2018 05:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
court ordered to judicial commission to record Pervez Musharraf statement in Dubai in treason case

देशद्रोह के मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का बयान दुबई में दर्ज होगा। इसके लिए सोमवार को पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने एक उच्च स्तरीय न्यायिक आयोग गठित करने का आदेश दिया। बता दें कि इससे पहले, पूर्व सैन्य तानाशाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


75 वर्षीय जनरल (सेवानिवृत्त) मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। उन पर 2007 में संविधान को निलंबित करने को लेकर देशद्रोह का आरोप है। इसलिए उन पर 2014 में अभियोग लगाया गया था।  इस मामले में दोषी ठहराए जाने पर मौत की सजा या उम्र कैद की सजा हो सकती है। पूर्व सैन्य प्रमुख इलाज के लिए दुबई गए थे और सुरक्षा तथा सेहत संबंधी कारणों का हवाला देकर तब से वापस नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक मुशर्रफ के वकील ने विशेष अदालत की पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल वीडियो लिंक के जरिए बयान दर्ज कराने में असमर्थ हैं क्योंकि वह ‘अस्वस्थ’ हैं। इसके बाद पीठ ने कहा कि अदालत ने न्यायिक आयोग गठित करने का निर्णय किया है जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाकर मुशर्रफ का बयान दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सदस्य और इसका दायरा बाद में तय किया जाएगा। अगर किसी को आयोग गठित करने पर आपत्ति है तो वह इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed