फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Court ask Pak PM's family for documentary evidence

पनामा लीक मामला: शरीफ पर कसा शिकंजा, अदालत ने मांगे दस्तावेजी सबूत

Thu, 16 Feb 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Court ask Pak PM's family for documentary evidence
नवाज शरीफ

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार से लंदन स्थित फ्लैटों के दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा है, ताकि इन पर उनके मालिकाना हक की पुष्टि की जा सके। दरअसल, पनामा लीक मामले को लेकर शरीफ परिवार के लंदन स्थित फ्लैट जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन


पाक सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते के अंतराल के बाद फिर से हाई प्रोफाइल पनामागेट मामले की शुरुआत की है। मामले में पाक पीएम शरीफ और परिजन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि शरीफ ने 1990 के दशक में पीएम रहने के दौरान गैर कानूनी तरीके से लंदन में संपत्ति खरीदी थी।
विज्ञापन


पनामा पेपर लीक होने पर शरीफ की विदेश में संपत्ति का खुलासा हुआ। इसमें शरीफ और उनके परिजनों के विदेशी कंपनियों में भारीभरकम निवेश का भी खुलासा हुआ। पांच सदस्यीय खंडपीठ ने शरीफ के वकील सलमान अकरम राजा से लंदन के पार्क लेन फ्लैटों के दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा, ताकि इसमें शरीफ के बेटे हुसैन नवाज के मालिकाना हक की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शरीफ परिवार से मिनेर्वा सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के करार के दस्तावेज भी पेश करने का निर्देश दिया। हालांकि सलमान अकरम ने अदालत से कहा कि मामले में सभी दस्तावेज पेश करना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed