{"_id":"5a4f33bd4f1c1b1c198b4fc9","slug":"couple-killed-by-relative-in-pakistan-because-they-talked-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में शादी से पहले बातचीत करने पर लड़की, मंगेतर को गोली मारी ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में शादी से पहले बातचीत करने पर लड़की, मंगेतर को गोली मारी
एजेंसी, कराची
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ऑनर किलिंग का एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। लड़की के मामा ने शादी से पहले बातचीत करने पर बृहस्पतिवार को कथित तौर पर अपनी भांजी और उसके मंगेतर को गोली मार दी। लड़की पहचान नजीरान के रूप में हुई है। नजीरान अपने होने वाले पति शाहिद से बात कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामला घोतकी शहर के नई वाही गांव का है, जहां उसके मामा ने उसे रोका और गुस्से में दोनों को गोली मार दी। पीड़ित एक-दूसरे के चचेरे भाई थे। इस मामले में दो संदिग्ध है और दोनों लड़की के मामा हैं।
विज्ञापन
दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी)की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक से पाकिस्तान में एक साल में औसतन 650 ऑनर किलिंग के मामले हुए हैं।
विज्ञापन