फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   consular access to kulbhushan jadhav rejects by pakistan which wants by india

पाक की मनमानी: 18वीं बार ठुकराई जाधव के लिए मांगी गई कांसुलर एक्सेस

Sun, 02 Jul 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 02 Jul 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
consular access to kulbhushan jadhav rejects by pakistan which wants by india
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)

भारत के पूर्व नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर मनमानी की है। पाकिस्तान ने एक बार फिर कांसुलर एक्सेस को ठुकरा दिया है और ऐसा उसने 18वीं बार किया है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद एक-दूसरे देशों के कैदियों की लिस्ट आपस में साझा की।

विज्ञापन


इस दौरान भारत ने कुलभूषण जाधव और हामिद नेहाल अंसारी समेत पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय नागरिकों के लिए कांसुलर एक्सेस भी देने की मांग की। उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों देशों की ये आपसी पहल कुलभूषण जाधव के लिए राहत की खबर लाएगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा सौंपी गई लिस्ट के मुताबिक मौजूदा समय में कुल 546 भारतीय नागरिक पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। इनमें से 52 आम नागरिक हैं, तो 494 मछुवारे। भारत-पाक के बीच कैदियों की जानकारी की अदला-बदली साल में दो बार 1जनवरी और 1 जुलाई को होती है। ये भारत-पाक के बीच कांसुलर एक्सेस एग्रीमेंट के तहत होता है, जो 21 मई 2008 से प्रभावी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed