{"_id":"5bbc71b1867a5528514434ad","slug":"china-is-all-set-to-sell-48-high-end-military-drones-to-its-ally-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को चीन बेचेगा 48 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन, निगरानी, हमला करने में सक्षम","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान को चीन बेचेगा 48 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन, निगरानी, हमला करने में सक्षम
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन अपने परंपरागत सहयोगी पाकिस्तान को 48 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोनों की बिक्री करेगा। यह अपनी तरह का सबसे बड़ा ऐसा सौदा होगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को एक रपट में कहा पाकिस्तान को विंग लूंग-दो मानवरहित विमान प्रणाली की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
इसका निर्माण चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रियल (ग्रुप) कंपनी ने किया है। यह एक अत्याधुनिक तकनीक से लैस विमान है। यह निगरानी, हमला करने के साथ-साथ कई अन्य तरह के काम करने में भी सक्षम है। खबर में कहा गया है कि इस मानवरहित ड्रोन विमान का संयुक्त तौर पर निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
चीन, पाकिस्तानी सेना को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है। दोनों देश मिलकर अभी जेएफ-थंडर लड़ाकू विमान का उत्पादन करते हैं।
विज्ञापन