फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   China asked Pakistan to explore ways of relocating Hafiz Saeed to West Asian country

ड्रैगन का पाक पर दबाव, बोला- आतंकी हाफिज सईद को देश से बाहर निकालो

Thu, 24 May 2018 02:02 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
China asked Pakistan to explore ways of relocating Hafiz Saeed to West Asian country
Hafiz saeed

चीन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद को किसी पश्चिमी एशिया देश में स्थानांतरित कर दे। यह सलाह इसलिए दी गई है क्योंकि आतंकी और उसके आतंकी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह सुझाव पाक को दिया है।

विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति ने पिछले महीने चीन में हुए बोआओ फोरम में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खक्कान अब्बासी को सुझाव दिया है कि वह सईद को किसी पश्चिमी एशिया देश में चुपचाप रहने के लिए कह दें। अब्बासी के एक करीबी ने बताया, '35 मिनट की बैठक में लगभग 10 मिनट सईद के मुददे पर बातचीत हुई। चीनी राष्ट्रपति ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि वह सईद को चर्चा से दूर रखने का जल्द से जल्द कोई रास्ता निकालें।'
विज्ञापन


अब्बासी ने सरकार की कानूनी टीम से इस मसले पर परामर्श लिया है। जिसका अभी समाधान आना बाकी है। अपेक्षा की जा रही है कि इस मामले पर अगली सरकार कोई फैसला लेगी क्योंकि प्रधानमंत्री अब्बासी का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। पाकिस्तान में जुलाई के आखिर में आम चुनाव होने हैं। जेयूडी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह भारत और अमेरिका के कहने पर सईद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कराची में सईद ने इफ्तार के मौके पर कुछ पत्रकारों से बात की। वह यह मानने को तैयार नहीं है कि चीन उसपर प्रतिबंध लगाने या उसे देश से बाहर भेजना चाहता है। हालांकि उसने यह माना कि चीन एक सुपर पावर के तौर पर काम करने के साथ ही पाक पर तानाशाही कर रहा है। उसने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि किसी सरकारी अधिकारी ने उससे हालिया हफ्तों में जेयूडी के भविष्य को लेकर बातचीत की है।

हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने एक वैश्विक आंतकवादी घोषित कर रखा है। अमेरिका और भारत ने उसके सिर पर 5 मिलियिन डॉलर का ईनाम रखा हुआ है। यह ईनाम मुंबई में हुए आंतकी हमले में उसकी कथित भागीदारी की वजह से रखा गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पिछले साल उसे लगभग 9 महीनों तक घर में नजरंबद किया हुआ था लेकिन लाहौर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मजबूरी में उसे रिहा कर दिया।


चीन का कहना है कि शी जिनपिंग द्वारा पाकिस्तान को हाफिज सईद को स्थानांतरण करने की सलाह देना चौंकाने वाली और आधारहीन बात है। चीनी अधिकारी ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हम केवल यही कहना चाहते हैं कि यह एक आधारहीन बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed