फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   ceasefire violation: Pakistan summons Indian diplomat

पाक ने लगाया संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप, भारतीय राजनयिक को किया तलब

Wed, 05 Sep 2018 05:46 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Wed, 05 Sep 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation: Pakistan summons Indian diplomat

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने और इसमें एक पाकिस्तानी ग्रामीण की जान जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को इस पर विरोध दर्ज कराने के लिए भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया।

विज्ञापन


विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को बुलाया और ‘‘चार सितंबर को नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों के बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की।’’ 
विज्ञापन


बयान के अनुसार कोटकोटेरा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में मंगलवार को एक नागरिक की मौत हो गयी।

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों ने नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर 2000 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है जिनमें 32 बेगुनाह नागरिक मारे गये वहीं 122 से ज्यादा घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया गया कि भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में यह बेतहाशा तेजी 2017 से जारी है जब भारतीय बलों ने 1970 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

बयान में कहा गया, ‘‘असैन्य आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाया जाना निंदनीय है और मानवीय गरिमा तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों एवं मानवीय कानूनों के विपरीत है। भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है।’’ 


फैसल ने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना और अन्य घटनाओं की जांच करने तथा एलओसी पर शांति कायम रखने का आग्रह किया।

उन्होंने भारतीय पक्ष से भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार दी गयी भूमिका निभाने देने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed