फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   campaign for nobel peace prize to malala

मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अभियान

Fri, 09 Nov 2012 11:00 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 09 Nov 2012 11:00 PM IST
विज्ञापन
campaign for nobel peace prize to malala

पाकिस्तान की मलाला युसुफजई को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाए इसके लिए दुनिया भर के लोग एकजुट हो रहे हैं। दुनियाभर के तकरीबन 10 हजार लोगों ने इस ऑनलाइन अभियान में अपने दस्तखत किए हैं। यहां तक कि ब्रिटेन सरकार ने भी इस अभियान का समर्थन किया है। 15 वर्षीय मलाला पाकिस्तान में लड़कियों की पढ़ाई को लेकर अपने अभियान के कारण चर्चित रही हैं।

विज्ञापन


मलाला यूसुफजई पर पाकिस्तान में जानलेवा हमला हुआ था, उन्हें सर में गोली मारी गई थी। लेकिन मलाला बच गईं और इस समय ब्रिटेन में उनका इलाज चल रहा है। मलाला के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के लिए दुनिया भर से मिल रहे समर्थन से मलाला काफी खुश है। ब्रिटेन के डॉक्टरों का कहना है कि मलाला की हालत में काफी सुधार है और उन्होंने प्रगति की नई मिसाल क़ायम की है।
विज्ञापन


खास है मलाला
इस बीच शनिवार का दिन मलाला के नाम पर 'ग्लोबल डे ऑफ़ ऐक्शन' घोषित किया गया है। इसका मकसद तीन करोड़ 20 लाख वैसे बच्चों को स्कूल भेजना है जिन्होंने कभी स्कूल की शक्ल नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के विशेष शिक्षा प्रतिनिधि गार्डन ब्राउन इस समय इस्लामाबाद में हैं। मलाला के नाम पर घोषित किए गए 'ख़ास दिन' से पहले पाकिस्तान पहुँचे गॉर्डन ब्राउन उन पाकिस्तान लड़कियों के मामले पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, जो अभी तक स्कूल नहीं जा पाई हैं।

पाकिस्तान की स्वात घाटी में चरमपंथी संगठन तालिबान ने लड़कियों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी थी और मलाला उनमें से एक है। जब ये रोक लगी थी, तब मलाला 11 साल की बच्ची थी लेकिन उसने पढ़ना लिखना जारी रखा था बेशक वो स्कूल नहीं जाती थी।


उसी वक्त मलाला ने बीबीसी की उर्दू सेवा के लिए भी ‘गुल मकई’ नाम से डायरी लिखनी शुरू की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि किस तरह से तालिबान के प्रतिबंधों ने उनकी क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों की जिंदगी पर असर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed