फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   blog on paris attack

पेरिस की छोड़ें, इतने तो यहां रोज मरते हैं

Mon, 16 Nov 2015 03:47 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
blog on paris attack

आपने वो मिसाल तो कभी न कभी सुनी ही होगी कि ‘जोरू का भाई एक तरफ, सारी खुदाई एक तरफ’। जाने भारत में मीडिया का यही हाल हो, लेकिन अपने पाकिस्तान में तो ऐसा है कि जब मीडिया आजाद और निजी नहीं था तो अखबार पढ़ने और टीवी देखने वालों को पाकिस्तान के बारे में हो न हो, विश्व के बारे मे अच्छी-ख़ासी जानकारी रहती थी।

विज्ञापन


सरकारी मीडिया पाकिस्तानियों का ध्यान देश में चल रहे घोटालों से हटाने के लिए अपने न्यूज़ बुलेटिन को विदेशी घटनाओं से भर देता था।

दुनिया पेरिस दिखा रही थी और पाक..

blog on paris attack

फिर करना ख़ुदा का ये हुआ कि अब से कोई 15 बरस पहले मीडिया सरकारी से निजी हो गया और आज तरक्की करता-करता कुएं का वो मेंढ़क बन गया है, जिसे देश से बाहर क्या हो रहा है क्या नहीं, इसकी न कोई परवाह है, न चिंता और न ही दिलचस्पी। मसलन रात को जब मैं अनेक अंतरराष्ट्रीय टीवी

चैनलों की सर्फिंग कर रहा था तो हर तरफ पेरिस के नरसंहार को लेकर भांति-भांति की हाहाकार मची हुई थी। लेकिन जैसे ही मैंने पाकिस्तान के देसी चैनलों पर रिमोट को रोका तो खबरें देखकर तबीयत झक हो गई।

जरा एक देसी चैनल के मुख्य आकर्षण सुनिए और हर सुर्खी के साथ ढें-ढें-ढें-ढें खुद लगा लीजिए। ‘कराची के इलाके नाजिमाबाद में एक पुलिसवाला घायल’‘इमरान खान ने पंचायती चुनाव अभियान शुरू किया’ ‘लाहौर में डेंगी बुखार के 12 नए रोगी अस्पतालों में दाखिल’ ‘लंदन में मोदी आगे-आगे, ब्रिटिश मीडिया पीछे-पीछे’ और पेरिस में धमाकों और फायरिंग से मरने वालों की संख्या 128 तक जा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक मीडिया में पेरिस घटना की औकात

blog on paris attack

यानी पेरिस में घटी घटना की औकात हमारी मीडिया की नजरों में ये है कि उसे सबसे आख़िरी समाचार वाले पायदान पर जगह मिली। कुएं में बंद इस मीडिया कल्चर ने बस इतना किया है कि सोच की खिड़कियां और रोशनदान बंद कर दिए हैं।

जब दूसरे के बारे में पता ही नहीं चलेगा तो खुशी और तकलीफ बांटने की आदत ही कहां से पड़ेगी। चुनांचे क्या अनपढ़, क्या पढ़ा लिखा, सभी कुछ ऐसी बातें करते हैं। वो जी पेरिस को छोड़ें, इतने तो हमारे यहां रोज मर जाते हैं

विज्ञापन

मीडिया लोगों को अपने खोल से बाहर निकालता है

blog on paris attack

किसने कहा था पश्चिमी देशों को कि सीरिया और इराक में जाकर पंगा लें, जब आप दाइस को मारेंगे तो वो भी तो मारेंगे। अरे साहब ये सब हिंदू और यहूदी मिलकर करवा रहे हैं। मुसलमान तो बेचारा हर जगह पिट ही रहा है। उसने न मारा तो किसी और ने मार दिया। अच्छा...पेरिस में 130 लोग मर गए।

वेरी सॉरी यार...अच्छा ये बता तेरे प्रमोशन का क्या हुआ...मिठाई नहीं खिलाएगा।इन हालात में जो भी ये कहे कि मीडिया लोगों को अपने खोल से बाहर निकालता है और बाकी दुनिया से जोड़ता तो ऐसे आदमी को कम से कम एक बार घूरकर देखना तो बनता ही है। गालियां भले दिल ही दिल में दे लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed