फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   blast in shiya masque in pakistan, 57 killed.

पाकिस्तानः धमाके में मरने वालों की संख्या 57 हुई

Sat, 31 Jan 2015 09:24 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
blast in shiya masque in pakistan, 57 killed.

पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों के अनुसार एक शिया मस्जिद में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। धमाके में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि घायलों में कई की हालात बहुत नाजुक है। हमले की जिम्मेदारी तालिबान से जुड़े एक संगठन जुनदुल्लाह ने ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धमाका सिंध प्रांत के जिला शिकारपुर में स्थित शिया इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के बाद हुआ।

बीबीसी उर्दू संवाददाता रियाज सुहैल का कहना है कि जिस समय विस्फोट हुआ उस समय शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित इमामबाड़ा की दो मंजिला इमारत में बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहले भी हो चुका है हमला

blast in shiya masque in pakistan, 57 killed.

स्थानीय मीडिया के अनुसार धमाका एक आत्मघाती हमलावर ने किया था। पुलिस अभी धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

सिंध प्रांत के अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि इमामबाड़ा पर हमले को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं थी और वहां सामान्य सुरक्षा की ज‌िम्मेदारी पुलिस को दी गई थी।

सरकारी टीवी के अनुसार विस्फोट के बाद राहत कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए जबकि अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

पीटीवी के अनुसार प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने घटना की जांच रिपोर्ट मांगते हुए कहा है कि वह आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शिकारपुर में पहले भी चरमपंथी हमले होते रहे हैं और मई 2013 में यहां एक शिया नेता के चुनावी काफ‌िले पर आत्मघाती हमला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed