फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   blast in pakistan 19 killed

पाकिस्तान में धमाका, 19 लोगों की मौत

Fri, 01 Feb 2013 06:45 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 01 Feb 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
blast in pakistan 19 killed

पाकिस्तान में एक मस्जिद में हुए धमाके में करीब 19 लोगों के मारे जाने की ख़बर है जबकि धमाके में कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है साथ ही इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


धमाका पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी शहर हांगू की एक मस्जिद में उस वक्त हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।

हांगू की जिस मस्जिद में ये धमाका हुआ है वो पाकिस्तान के अर्ध स्वायत्त क़बायली इलाक़े से सटा हुआ है और यहां तालिबान और अलकायदा का बोलबाला है।

हमला
शिया मुसलमानों पर हमले यहां आम बात है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस मस्जिद पर हमला हुआ है वह शियाओं का था या सुन्नियों का।

हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है। पुलिस अधिकारी मियां मोहम्मद का कहना है कि बम मस्जिद के निकास द्वार पर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed