फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   black out in pakistan

पाकिस्तान के कई शहरों में बत्ती गुल

Tue, 26 Feb 2013 07:38 AM IST
Updated Tue, 26 Feb 2013 07:38 AM IST
विज्ञापन
black out in pakistan

पाकिस्तान के पावर प्लांट में आई अचानक ख़राबी के कारण राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई इलाक़ों में बिजली गुल हो गई है और पूरा इलाक़ा अंधेरे में डूबा हुआ है। हालांकि अब पाकिस्तान के सरकारी टेलीविज़न का कहना है कि कई इलाक़ों में बिजली आ गई है।

विज्ञापन


बिजली और पानी विभाग के सचिव राव सिंकदर ने बताया है कि अचानक पैदा हुए इस संकट की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और एक जांच समिति का गठन कर दिया गया है।

राव सिंकदर ने कहा है कि कराची को 100 मेगावाट बिजली मुहैया करा दी गई है जबकि राजधानी इस्लामाबाद और ख़ैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में भी बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन


बिजली व पानी मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार 1200 मेगावाट बिजली पैदा करने वाले हिब्को पावर प्लांट में आई तकनीकी ख़राबी के कारण रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात से बिजली संकट शुरू हुआ और फिर पूरे देश में बिजली संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिब्को पावर प्लांट में ख़राबी की वजह से कराची में बिजली मुहैया कराने वाली संस्था केईएससी को भी बिजली नहीं मिल सकी जिसके कारण लगभग पूरा कराची शहर अंधेरे में डूब गया।

कराची के अलावा सिंध के और दूसरे क्षेत्रों में भी बिजली गुल होने की ख़बरें हैं। बलूचिस्तान में राजधानी क्वेटा समेत प्रांत के अधिक्तर इलाक़ों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है जबकि पंजाब प्रांत में लाहौर और फ़ैसलाबाद समेत कई बड़े शहरों से बिजली गुल होने की ख़बरें हैं।

हिब्को प्लांट ठप
रविवार रात को एक आपातकालीन प्रेस कॉंफ़्रेंस में पानी और बिजली विभाग के सचिव राव सिकंदर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि बिजली गुल होने का कारण नेशनल पावर कंट्रोल सेंटर में आई ख़राबी नहीं थी बल्कि हिब्को पावर प्लांट के अचानक ख़राब हो जाने और उसके बंद होने के कारण पूरे देश में बिजली संकट पैदा हो गई।

उन्होंने कहा कि हिब्को प्लांट बंद होने के कारण मंगला और तरबेला पावर ग्रीड भी ओवरलोडिंग के शिकार हो गए और आख़िरकार वे भी बंद हो गए जिसके कारण संकट ने राष्ट्रीय रूप ले लिया।

उन्होंने कहा कि दूसरे पावर प्लांट को नुक़सान से बचाने के उद्देश्य से उन्हें बंद करना पड़ा।

राव सिंकदर के अनुसार इतने बड़े पैमाने पर बिजली गुल होने का पाकिस्तान में ये तीसरा वाकया है और इससे पहले 2005 तथा 2009 में भी एक बार लगभग पूरे देश में बिजली गुल हो गई थी।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ के दफ़्तर से भी एक बयान जारी कर कहा गया है कि प्रधानमंत्री बिजली संकट पर नज़र बनाए हुए हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed