फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Bin Laden considered leaving Pakistan compound

अगर सुन ली होती दिल की बात, तो आज भी जिंदा होता लादेन

Fri, 22 May 2015 01:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 May 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
Bin Laden considered leaving Pakistan compound

ओसामा बिन लादेन की मौत के चार साल बाद अमेरिका ने उसके कमरे से मिले जो दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं उन दस्तावेजों में से एक और खुलासा हुआ है। ओसामा के कमरे से मिले दस्तावेजों में एक पत्र भी मिला है जो उसने अपने परिजनों को लिखा था। इस पत्र में ओसामा ने अपने महफूज ठिकाने एबटाबाद छोड़ने की बात कही थी।

विज्ञापन


द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिकी हमले के पहले से ही आतंकी ओसामा पाकिस्तान के एबटाबाद में एक सुरक्षित ठिकाने पर रह रहा था। अमेरिकी हमले से ओसामा ने एक पत्र में जिक्र किया है कि वह लंबे समय से एबटाबाद के इस ठिकाने पर रह कर आजिज आ चुका है और वह एबटाबाद छोड़कर कहीं और जाना चाहता था।
विज्ञापन


लेकिन अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन एबटाबाद के ठिकाने को छोड़कर जाने में सफल नहीं हो पाया, और उसी ठिकाने पर मारा गया।ओसामा ने अपनी पत्नी खरिया को लिखा था 'दूसरी जगह का इंतजाम करने में कुछ महीने लगेंगे जहां तुम, हमजा और उसकी बीवी हमारे पास आ सकें। मैं तुमसे माफी मांगता हूं और उम्मीद करता हूं कि तुम हालात को समझोगी और दुआ करता हूं कि अल्लाह हम लोगों की मुलाकात आसान बनाए। इंशा अल्लाह।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी सा‌थियों को भी छोड़ना चाहता था

Bin Laden considered leaving Pakistan compound

यह पत्र ओसामा ने अपने दो पाकिस्तानी साथियों का जिक्र करते हुए अपनी पत्नी को लिखा था। ओसामा ने लिखा था कि मुझे लगता है कि मैं अब उनको छोड़ दूं। पत्र में ओसामा जिन दो साथियों का जिक्र किया है उन्होंने ही ओसामा को पाकिस्तान में शरण दी, और लादेन को लगातार बाहरी दुनिया की जानकारी देते रहते थे।

करीब छह माह बाद ही वर्ष 2011 में अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान स्थित एबटाबाद ओसामा के ठिकाने पर हमला कर दिया इस हमले में अमेरिकी सेना ने ओसामा और उसके दो पाकिस्तानी साथी को मार गिराया।

ओसामा की मौत के बाद उसकी पत्नी खरिया पाकिस्तान के एबटाबाद पहुंची थी। बाद में अमेरिकी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर पाकिस्तान के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed