फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   big reveal of the Pakistan's historian, Pakistan was badly defeated

पाक इतिहासकार बोले, 1965 में बुरी तरह हारा था पाकिस्तान

Sun, 06 Sep 2015 03:34 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
big reveal of the Pakistan's historian, Pakistan was badly defeated

पाकिस्तानी इतिहासकार ने 1965 में हुए भारत-पाक युद्व को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इतिहासकार ने स्वीकार किया कि 1965 के युद्घ में पाक बुरी तरह हारा था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी के एक खबर के मुताबिक पाकिस्तानी इतिहासकार और राजनीतिक अर्थशास्त्री अकबर एस जैदी ने कहा है कि पाकिस्तान का इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता है। जैदी का कहना है कि उस युद्घ में पाकिस्तान भारत से बुरी तरह हारा था। और पाकिस्तान को आज भी भ्रम है।
विज्ञापन


कराची में व्यापार प्रबंध संस्थान में इतिहास के प्राध्यापक जैदी, कराची विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान प्रभाग द्वारा आयोजित 1965 के भारत-पाक युद्घ विजय दिवस समारोह में बोले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक किताबों में पढ़ाए जाने वाले इतिहास पर सवाल

big reveal of the Pakistan's historian, Pakistan was badly defeated

जैदी ने कहा आज भी लोग इस बात से अनजान हैं क्योंकि पाकिस्तान में इतिहास नैतिक दृष्टिकोण के आधार पर पढ़ाया जाता है। जैदी ने कहा कि छात्रों को पाकिस्तान के लोगों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाता, बल्कि यह पाकिस्तान के निर्माण पर केंद्रित होता है।

इस दौरान जैदी ने कहा कि वास्तव में पाकिस्तान 14 अगस्त, 1947 को अस्तित्व में आया था। लेकिन पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली एक किताब का कुछ अंश पढ़ते हुए जैदी ने कहा कि इस पुस्तक में दावा किया गया है कि पाकिस्तान 712 ई. में अस्तित्व में आया, जब अरब, सिंध और मुल्तान आए थे।

पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली इस किताब के अंशों को जैदी ने पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि यह सब बकवास है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कराची के शैक्षणिक विकास में पारसियों और हिंदुओं और पंजाब में सिख लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed