फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   big cemetery crisis in islamabad pakistan

यहां मौत के बाद कब्र के लिए होती है सिफारिश

Thu, 21 May 2015 04:24 PM IST
अहमद रजा / बीबीसी संवाददाता, इस्लामाबाद
अहमद रजा / बीबीसी संवाददाता, इस्लामाबाद Updated Thu, 21 May 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
big cemetery crisis in islamabad pakistan

इस्लामाबाद निवासी कामरान अतहर के सामने कुछ सप्ताह पहले अपने चाचा की मौत के बाद कब्र के लिए दो गज जमीन की तलाश एक समस्या बन गई। उनके चाचा सरकारी बैंक के बड़े अफसर थे और कुछ साल पहले ही क्वेटा से इस्लामाबाद आ बसे थे। कामरान अतहर खुद भी सरकारी बैंक में अफसर हैं। उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद के दोनों सरकारी कब्रिस्तानों में उन्हें कब्र के लिए जगह नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


सरकारी कब्रिस्तान के कर्मचारियों ने कहा, "आपके पहचान पत्र पर क्वेटा का पता दर्ज है, इसलिए यहां पर आपको जगह नहीं मिल सकती क्योंकि यहां केवल इस्लामाबाद वालों को ही दफन होने की अनुमति दी जाती है। "राजधानी में जो बाकी कब्रिस्तान हैं वो या तो खास समुदायों जैसे शिया और इस्माइली मुसलमानों के हैं या स्थानीय गांव वालों के हैं।

विज्ञापन

दो गज जमीन की मुश्किलें

big cemetery crisis in islamabad pakistan

अतहर को बाद में चाचा के ही पड़ोसी के पहचान पत्र पर शहर के एक दूसरे कब्रिस्तान में कब्र की जगह मिली जो उनके घर से 28 किलोमीटर दूर है। अतहर कहते हैं, "हमारे चाचा के पुराने मकान मालिक के कोई रिश्तेदार थे, जिन्होंने हम पर ये मेहरबानी की और कब्र की जगह दिलवाई।

"कैपिटल डेपलपमेंट अथॉरिटी कहती है कि समस्या कुछ और है जिसकी वजह से उसे देखना पड़ता है कि दफन होने वाला कौन है। सीडीए चेयरमैन मारूफ अफजल के मुताबिक इस्लामाबाद की कब्रगाहों में जगह कम है।

सीडीए के चैयरमैन मारूफ अफजल कहते हैं "हम लोगों से दस्तावेज मांगते हैं तो वह इसलिए कि यहां कब्रिस्तानों में जगह कम है।" अफजल आगे कहते हैं, “यह कब्रिस्तान डेवलपमेंट क्षेत्र के अंदर हैं, तो हमें यह देखना पड़ता है कि लोग यहां पर किस कारण से रह रहे हैं।"

इस्लामाबाद में मुसलमानों के लिए दो सरकारी कब्रिस्तान हैं। एक में जगह खत्म हो चुकी है। दूसरा जो सटे हुए शहर रावलपिंडी के पास है, वहां कब्रिस्तानों में जगह की भारी कमी है।

नक्‍शे पर कब्रिस्तान

big cemetery crisis in islamabad pakistan

बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा या कबाइली इलाकों से यहां आ कर जो लोग बस गए हैं, उनके लिए परिवार वालों की खातिर क्रब की जगह ढूंढना मुश्किल हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में निजी हाउसिंग सोसाइटीज हैं। इन इलाकों के नक्शों में तो कब्रिस्तान है लेकिन जमीन पर नहीं।

फेडरेशन ऑफ इम्प्लाइज सहकारी सोसायटी के अध्यक्ष अरमान अजीज ने बताया कि उनके अपने इलाके के नक्शे में भी कब्रिस्तान मौजूद था, मगर बाद में इस जगह पर दुकानें बना दी गईं। अजीज कहते हैं, "यह बिना सरकारी अधिकारियों और सोसायटी के पदाधिकारियों की मिलीभगत के नहीं हो सकता था।"

विज्ञापन

सिफारिश का सहारा

big cemetery crisis in islamabad pakistan

अजीज बताते हैं, "अगर निजी आवासीय इलाकों में कोई मर जाता है तो उसे दफनाने की जगह नहीं मिलती। लोग सिफारिशों या बाकी तरीकों से कब्रें खरीदते हैं।" इस्लामाबाद के इमरान उल मुल्क ने भी बीबीसी उर्दू को अपना क़िस्सा बताया। कुछ समय पहले उनके करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई तो वो कब्रिस्तान गए।

इमरान बोले "हमें कहा गया कि अगर हम यह बताएंगे कि हम कब्रिस्तान के नजदीक नहीं रहते हैं तो हमें सरकारी कब्रिस्तान में जगह नहीं मिलेगी।" इसलिए उन्होंने अपने रिश्तेदार के किसी पुराने गलत कार्ड पर कब्र के लिए जगह ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed