फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Ban on vulgar film posters in and out side the theater in Punjab province

पाकिस्तान : पंजाब प्रांत में थिएटर के अंदर और बाहर अश्लील पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध

Fri, 31 Aug 2018 02:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ban on vulgar film posters in and out side the theater in Punjab province
Information Minister of Pakistan’s Punjab province Fayyazul Hassan Chohan (Source: Twitter)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सूचना मंत्री फैयाजुल हसन चौहान ने आदेश दिया कि सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाने वाली अश्लील और असभ्य फिल्मों के पोस्टर थिएटर के अंदर और बाहर नहीं लगेंगे। इसके साथ-साथ फैयाजुल हसन ने सिनेमाघरों से कहा कि यदि कोई अश्लील पोस्टर लगाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और थियेटर को बंद भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


सूचना मंत्री फैयाजुल हसन चौहान ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, आदेश दिया है कि इंडेंट विज्ञापन जांच अधिनियम 1993 और पंजाब मोशन पिक्चर ऑर्डिनेंस 1979 के तहत अश्लील फिल्में आर साइनबोर्ड लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि मंत्री के इस अधिसूचना में अश्लील शब्द को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है। जिसको लेकर लोगों में गुमराह की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि जब तक अश्लील का परिभाषा सामने आएगा तब तक ये कैसे पता चलेगा कि कौन सा पोस्टर अश्लील है और कौन सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फैयाजुल हसन चौहान ने कहा कि है कि यदि पंजाब प्रांत को कोई सिनेमाघर अंदर या बाहर अश्लील पोस्टर लगाता है तो पहली बार में उस पर जुर्माना लगाया जाएगा इसके बाद भी अगर वो नहीं मानते हैं तो ऐसी स्थिति में सिनेमाघर को बंद कर दिया जाएगा। 

बुधवार को मंत्री फैयाजुल हसन चौहान का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो अश्लीलता के लिए मीडिया को दोषी बताते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed