फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Bajwa to Matis,pak will take action against terrorists

बाजवा ने की मैटिस से बात कहा-आतंकियों पर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है पाक 

Fri, 10 Feb 2017 07:42 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 10 Feb 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bajwa to Matis,pak will take action against terrorists
- फोटो : general bajwa

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस को आश्वस्त किया है कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाजवा और मैटिस की फोन पर यह पहली बातचीत थी।

विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने कहा कि जनरल (सेवानिवृत्त) मैटिस ने पाक सेना प्रमुख से बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को अहम बताया। उन्होंने कहा कि पाक ने अपने क्षेत्र में सक्रिय सभी आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


इस दौरान मैटिस ने संघ प्रशासित कबाइली इलाकों में आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि जनरल बाजवा और अमेरिकी रक्षामंत्री मैटिस के बीच फोन पर 20 मिनट तक वार्ता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed