फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   attacks on terrorist's spots in pakistan

पाकिस्तान: चरमपंथी ठिकानों पर हमले, 30 मरे

Tue, 25 Feb 2014 05:14 PM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
attacks on terrorist's spots in pakistan

पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि सेना ने देश के उत्तर-पश्चिम में संदिग्ध चरमपंथियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इन हवाई हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि लड़ाकू विमानों ने उत्तरी वज़ीरिस्तान के कबायली इलाक़े में मंगलवार को बम बरसाए। दक्षिण वज़ीरिस्तान से भी लड़ाई की ख़बरें मिली हैं। तालिबान से जुड़े एक समूह ने पिछले हफ़्ते ये बयान दिया था कि उसने 23 सैनिकों की हत्या कर दी है, इसके बाद पाकिस्तान सरकार और तालिबान के वार्ताकारों के बीच बातचीत टूट गई थी।
विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी से सेना के एक अधिकारी ने नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर कहा, ''चरमपंथियों ने उत्तरी और दक्षिण वज़ीरिस्तान के बीच एक इलाक़े पर कब्ज़ा कर लिया था। वहां उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र बना लिए थे। वो वहां आत्मघाती हमलावर भी तैयार कर रहे थे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले उत्तरी वज़ीरिस्तान की शवाल घाटी और दत्ताखेल इलाक़े में हुए हैं। इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। सोमवार को ही उत्तरी वज़ीरिस्तान में पाकिस्तान तालिबान के वरिष्ठ कमांडर असमतुल्लाह शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिछले साल अमेरीकी ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रमुख हकीमुल्ला मेहसूद के मारे जाने के बाद शाहीन ने कुछ समय के लिए संगठन की कमान संभाली थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शाहीन की मौत के लिए कौन ज़िम्मेदार हैं। मोहमंद कबायली इलाक़े में स्थित चरमपंथियों ने पिछले हफ़्ते दावा किया था कि उन्होंने 2010 में अगवा किए गए 23 सैनिकों की हत्या कर दी है।

इसके बाद से सरकारी वार्ताकारों ने तालिबान के वार्ताकारों के साथ प्रस्तावित बातचीत को स्थगित कर दिया था। पिछले हफ़्ते इन हत्याओं और हिंसा की अन्य घटनाओं के बाद पिछले गुरुवार को भी चरमपंथियों के संदिग्ध ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे, सरकार ने दावा किया था कि इनमें 38 चरमपंथी मारे गए हैं।


सुरक्षा बलों पर हमले बढ़ने के बाद पिछले महीने भी पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी वज़ीरिस्तान में संदिग्ध चरमपंथियों के ठिकानों पर हमले किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed