फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   attacks on shia pilgrims in pakistan 15 dead

पाकः 21 सुरक्षाकर्मियों के शव मिले

Sun, 30 Dec 2012 04:22 PM IST
Updated Sun, 30 Dec 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
attacks on shia pilgrims in pakistan 15 dead
पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि उन्हें गुरुवार को अगवा किए गए 21 सुरक्षाकर्मियों के गोलियों से छलनी शव देश के पश्चिमोत्तर में मिले हैं।
विज्ञापन


जिस जगह ये शव मिले हैं वो जगह पेशावर के उन सैन्य कैंपों से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर है जहां से सुरक्षाकर्मियों का अपहरण किया गया था।

अगवा किए गए सुरक्षाबलों में एक भागने में कामयाब हो गया था और उसने घटना की खबर अधिकारियों को दी थी।

अधिकारियों का कहना है कि मारे गए लोगों के हाथ बंधे हुए थे और उन्हें पंक्ति में खड़ा करके गोली मार दी गई थी।

तालेबान चरमपंथियों ने अपहरण की जिम्मेदारी ली है।

आत्मघाती हमला
उधर दक्षिणी पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे में बस के एक का़फिले पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं।

इन बसों में शिया तीर्थयात्री मौजूद थे जो इरान से मुल्क वापस जा रहे थे। हमला सूबे के मसतूंग इलाक़े में हुआ।

मारे जाने वालों में चार महिलाएं भी शामिल थीं।

समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ क़ाफ़िले में मौजूद एक बस में आग लग गई और वो पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

घटना में हताहत लोगों की लाशें बुरी तरह से जल चुकी हैं जिसने उनकी पहचान मुश्किल हो गई है।

संवाददाताओं का कहना है कि साल भर के दौरान पाकिस्तान के भीतर कई चरमपंथी हमले हुए हैं।

बीबीसी से बातचीत में एक प्रांतीय अधिकारी अकबर हुसैन दुर्रानी ने कहा है कि यात्रियों की तीन बसें इरान से क्वेटा आ रही थीं कि उनपर हमला हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed