फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   asif ali zardari completed his presidential term

विदा होकर जरदारी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Mon, 09 Sep 2013 06:49 PM IST
Updated Mon, 09 Sep 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
asif ali zardari completed his presidential term

पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्रपति भवन से विदा किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले जरदारी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अपने कर्मचारियों को अपनी तरफ से विदाई भोज दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वो पूरे सम्मान के साथ अपना संवैधानिक कार्यकाल पूरा होने और पद छोड़ने पर बेहद खुश हैं।

जरदारी ने कहा कि उन्होंने सभी फैसले देश के हित में किए और अपने अधिकार संसद को सौंपे।

'नहीं बनूंगा प्रधानमंत्री'
पाकिस्तान के 67 साल के इतिहास में जरदारी पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने अपना पांच साल का राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा किया और उनकी जगह एक निर्वाचित राष्ट्रपति पद संभालेंगे।
विज्ञापन


ममनून हुसैन जरदारी का स्थान लेंगे।

बतौर राष्ट्रपति जरदारी के कार्यकाल में पाकिस्तान को कई चुनौतियों को सामना करना पड़ा।

इस दौरान जहां पाकिस्तान में चरमपंथी हिंसा बराबर चुनौती बनी रही।

वहीं एबटाबाद शहर में अल कायदा नेता ओसामा बिन लादेन के अमेरिकी सैन्य अभियान में मारे जाने के बाद अमेरिका और अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में पाकिस्तान में आम चुनाव हुए जिनमें जरदारी की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा और पीएमएल (एन) के नेता नवाज शरीफ ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।


जरदारी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं, “मैं प्रधानमंत्री बनने की कोशिश नहीं करूंगा। मेरे ख्याल से पार्टी चलाना प्रधानमंत्री बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद आसिफ अली जरदारी के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार संबंधी उन मुकदमों के फिर से खुलने की संभावना है जिनमें बतौर राष्ट्रपति उन्हें मिले संवैधानिक संरक्षण के कारण कोई अदालती कार्रवाई नहीं हो सकी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed