फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Asif Ali Zardari alleged Nawaz Sharif and Shahbaz Sharif for Assassination 

पूर्व पाक राष्ट्रपति ने कहा- शरीफ भाइयों ने दो बार किया मेरी हत्या का प्रयास

Sun, 22 Oct 2017 09:03 PM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Sun, 22 Oct 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
Asif Ali Zardari alleged Nawaz Sharif and Shahbaz Sharif for Assassination 
- फोटो : abcnewspoint.com

पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल किए गए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जोरदार झटका देते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मुखिया और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उनके साथ किसी भी तरह का गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


जरदारी ने शरीफ भाइयों पर उनकी हत्या के लिए दो बार साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। दरअसल इससे पहले खबरें आ रही थीं कि आगामी आम चुनावों के लिए शरीफ, जरदारी से हाथ मिला सकते हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति 62 वर्षीय आसिफ अली जरदारी ने कहा कि जब वह भ्रष्टाचार के मामले में आठ साल की सजा काट रहे थे तब नवाज और शहबाज ने उनकी हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि शरीफ भाईयों ने उनकी हत्या का प्रयास तब किया था जब वे सुनवाई के लिए अदालत जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरदारी ने शनिवार को बिलावल हाउस लाहौर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। जरदारी ने आगे कहा कि नवाज ने मेरा समर्थन लेने के लिए संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन मैंने मना कर दिया। 

पढ़ें- सत्ता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज पर अपनों ने उठाए सवाल!


उन्होंने कहा कि मैं कभी नहीं भूल सकता कि उन्होंने बेनजीर भुट्टो और मेरे साथ क्या किया। हमने उन्हें माफ कर दिया था और लोकतंत्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किया था। लेकिन फिर भी नवाज ने मुझे धोखा दिया और ‘मेमोगेट’ मामले में अदालत जाकर मुझे गद्दार साबित करने की कोशिश की।

जरदारी ने कहा कि वे इस बार शरीफ भाईयों पर भरोसा नहीं करेंगे और उनके साथ कोई समझौता भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दोनों भाई गिरगिट की तरह अपना रंग बदलते हैं क्योंकि जब वे परेशानी में होते हैं तब आपके साथ आने के लिए तैयार हो जाते हैं और जब उन्हें सत्ता मिल जाती है तो आप पर तेजी से हमला करते हैं।

वहीं ऐसी भी खबरें आ रहीं हैं कि जरदारी सेना के साथ अपने रिश्तों को सुधारने में लगे जिसकी वजह से ही वह शरीफ के साथ गठबंधन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed