फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Asia bibi will be sent to netherland said report

जेल से रिहा हुई ईसाई महिला आसिया बीबी को नीदरलैंड भेजा जाएगा: रिपोर्ट

Thu, 08 Nov 2018 04:38 PM IST
भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर Updated Thu, 08 Nov 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Asia bibi will be sent to netherland said report
आसिया बीबी - फोटो : डोन

आसिया बीबी के वकील ने ये जानकारी दी है कि ईशनिंदा के आरोप से बरी हुईं पाकिस्तान की ईसाई महिला आसिया बीबी को जेल से रिहा कर दिया गया है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि ईसाई महिला आसिया बीबी विमान में सवार होकर पाकिस्तान से जा चुकी हैं लेकिन वह कहां गई हैं यह अभी साफ नहीं है।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ईशनिंदा के मामले में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले हफ्ते बरी की जा चुकी ईसाई महिला आसिया बीबी को मुल्तान की एक जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस ले जाया गया और अब उन्हें वहां से नीदरलैंड भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लाहौर के एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिया बीबी को बुधवार की देर रात मुल्तान (यहां से करीब 350 किलोमीटर दूर) के न्यू जेल फॉर वुमन से रिहा कर दिया गया और नूर खान एयरबेस ले जाया गया, जहां से उन्हें एक चार्टर्ड विमान से नीदरलैंड ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चार बच्चों की मां आसिया बीबी (47) पर उनके पड़ोसियों के साथ झगड़े के दौरान इस्लाम धर्म का अपमान करने (ईश-निंदा) का आरोप लगा था, जिसके बाद 2010 में उन्हें दोषी ठहराया गया था। वह खुद को निर्दोष साबित करने की लगातार कोशिश करती रहीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आठ साल जेल की सेल में अकेले गुजारना पड़ा।

इससे पहले, आसिया के पति द्वारा उनके जान को खतरे की आशंका जताए जाने के बीच इटली ने कहा था कि वह आसिया बीबी को पाकिस्तान से निकालने में मदद करने की कोशिश कर रहा है। आसिया के पति आशिक मसीह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन एवं कनाडा के प्रधानमंत्रियों से भी अपनी पत्नी को पाकिस्तान से निकालने में मदद करने का आग्रह किया था।


हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैजल ने उन सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि आसिया बीबी ने पाकिस्तान छोड़ दिया है। उनका कहना है कि हाल ही में रिहा हुई ईसाई महिला अभी भी पाकिस्तान में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed