फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Asha Jahangir passes away in pakistan

कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान सरकार को घेरने वाली आसमा जहांगीर का निधन

Sun, 11 Feb 2018 09:42 PM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Sun, 11 Feb 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Asha Jahangir passes away in pakistan
आसमा जहांगीर
कुलभूषण जाधव के अधिकारों की पैरोकार और पाकिस्तान की मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता असमा जहांगीर का रविवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पाकिस्तानी सेना की मुखर आलोचक और लोकतंत्र की वकालत करने वाली असमा को मानवाधिकार के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। 
विज्ञापन


असमा की बेटी मुनीजा जहांगीर ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उनके निधन पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, वकीलों और नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष 66 वर्षीय असमा ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजदूत तक पहुंच नहीं देने पर पाकिस्तान सरकार पर सवाल उठाया था। 
विज्ञापन


तब उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि इस कार्रवाई से क्या भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों के अधिकार सुरक्षित रह पाएंगे। इसके अलावा पाकिस्तान में जब भी लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश हुई, उन्होंने जमकर उसकी मजम्मत की। लाहौर में 1952 में पैदा हुईं असमा पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की सह संस्थापक थीं। साल 1978 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री लेने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से अपना करिअर शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र की वकालत के लिए दो बार हुईं गिरफ्तार

लोकतंत्र की कट्टर समर्थक असमा को पाकिस्तान में सैनिक शासन के खिलाफ लोकतंत्र की बहाली के अभियान में शामिल होने के लिए 1983 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 2007 में भी तत्कालीन सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ की सरकार द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2012 में असमा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से अपनी जान को खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed