फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   around hundred injured after a blast in pakistan's lahore

पाकिस्तान के लाहौर में बम धमाका, घायलों की तादाद 100 से ज्यादा

Tue, 08 Aug 2017 10:20 AM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Tue, 08 Aug 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
around hundred injured after a blast in pakistan's lahore

लाहौर में एक जनसभा के लिए बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जाने वाले मार्ग पर एक ट्रक के भीतर रखे एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट में कम से कम 100 लोग घायल हो गये।

विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक विस्फोटक उपकरण आउट फॉल रोड पर ट्रक में छुपा कर रखा गया था। इस मार्ग से 28 जुलाई को पनामा पेपर्स मामले के बाद शरीफ पहली बार अपने गृह शहर लौटने वाले थे।
विज्ञापन


रविवार को शरीफ पहले मशहूर ग्रांड ट्रंक रोड के रास्ते इस्लामाबाद से लाहौर लौटने वाले थे लेकिन बुधवार को स्थगित हो गयी थी। सूत्रों ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोटक उपकरण शरीफ को निशाना बनाने के लिए रखा गया था।’’ उन्होंने बताया कि बुधवार को शरीफ के मार्च के मार्ग को अब संशोधित किया जाएगा। उक बचाव अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक विस्फोटक उपकरण ट्रक में छुपा कर रखा गया था जो स्थानीय समयानुसार नौ बजे फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और बचाव अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर में हाल के महीनों में कई आतंकी हमले देखने को मिले हैं। 24 जुलाई को एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के आवास-सह- कार्यालय के निकट पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया था जिसमें पुलिसकर्मी सहित 27 लोग मारे गये थे।


अप्रैल में लाहौर के बेडैन रोड पर जनसंख्या का आंकड़ा एकत्र करने वाली एक टीम पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था जिसमें छह लोग मारे गये थे और 15 अन्य घायल हो गये थे। फरवरी में यहां पंजाब विधानसभा के निकट एक आत्मघाती हमले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 14 लोग मारे गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed