फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›    Appeal to  Pak President to release Indian engineer

भारतीय इंजीनियर की रिहाई के लिए पाक राष्ट्रपति से गुहार

Tue, 05 Dec 2017 06:15 AM IST
एजेंसी / लाहौर
एजेंसी / लाहौर Updated Tue, 05 Dec 2017 06:15 AM IST
विज्ञापन
 Appeal to  Pak President to release Indian engineer
हामिद अंसारी
भारतीय इंजीनियर हामिद अंसारी की मां ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन से अपील की है कि वह उसके बेटे की शेष सजा को माफ कर दें। पाक राष्ट्रपति को लिखे पत्र में हामिद की मां ने कहा है ‘मोहतरम सरदार, आपकी सरकार ने उन विदेशी नागरिकों को भी क्षमा किया है जिन्होंने हामिद की तुलना में काफी संगीन अपराध किए हैं। यदि आप हामिद की शेष सजा को माफ कर दें तो मानवीयता दिखाने के लिए पाकिस्तान की साख काफी बढ़ जाएगी। यही नहीं इस पहल से भारतीय जेलों में कैद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भी राहत की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन

 
भारतीय इंजीनियर की मां ने पत्र में आगे लिखा है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हामिद ने अपराध किया है लेकिन उसकी मंशा नेक, प्रेम भरी थी। वह पहले से ही भोला है। उसकी इच्छा संकट में एक महिला की मदद करने की थी। आग्रह है कि उसे तुरंत रिहा कर दिया जाए।
विज्ञापन


पढ़ें- पाक ने अभी तक जाधव की पत्नी की सुरक्षा गारंटी नहीं दी: वीके सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि मुंबई का इंजीनियर हामिद अंसारी साल 2012 में कथित तौर पर एक पाकिस्तानी लड़की से मिलने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में प्रवेश कर गया था। इस लड़की से ऑनलाइन बातचीत के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। बाद में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने संदिग्ध प्रवेश को लेकर उसे तीन साल की सजा सुना दी जिसे वह 15 दिसंबर 2015 से काट रहा है। यह सजा अगले साल 14 दिसंबर को खत्म होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed