फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Anti-Graft Watchdog To File Four Corruption Cases Against Sharif and his children

शरीफ और उनके बच्चों पर भ्रष्टाचार के चार मामले दर्ज करने की तैयारी

Wed, 30 Aug 2017 01:44 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 30 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anti-Graft Watchdog To File Four Corruption Cases Against Sharif and his children
नवाज शरीफ

पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल किए गए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके बच्चों के साथ-साथ वित्त मंत्री इशहाक डार के खिलाफ भी शिकंजा कसना शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


Read Also: पनामा केस: नवाज परिवार ने दोषी करार दिए जाने वाले फैसले के खिलाफ SC में दायर की याचिका
विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी शाखा इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार मामले दर्ज करने की योजना बना रही है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के अध्यक्ष कमर जमां चौधरी ने कहा कि पनामा पेपर्स के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को उसी रूप में पूरी जवाबदेही के साथ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने 28 जुलाई को 67 वर्षीय शरीफ को प्रधानमंत्री पद छोड़ने का आदेश दिया था। इसके साथ ही उनके और उनके बच्चों के खिलाफ पनामा पेपर्स मामले में भ्रष्टाचार के मामले भी दर्ज करने का आदेश दिया था।


एक वरिष्ठ नैब अधिकारी ने बताया कि नैब ने निर्णय लिया है कि 2 सितंबर को ईद-उल-अजहा मनाए जाने के बाद शरीफ, उनके बच्चों और डार के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार मामले दर्ज किए जाएंगे।

Read Also: पनामा केस: नवाज फिर पेश नहीं हुए ACB के सामने

सर्वोच्च न्यायालय ने मामले दर्ज करने के लिए छह हफ्तों की समयसीमा दी थी जो कि 11 सितंबर को खत्म होने वाली है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के लिए शरीफ, उनके बेटों हुसैन और हसन नवाज, उनकी बेटी मरियम नवाज और इशहाक डार द्वारा संयुक्त जांच टीम के समक्ष दर्ज कराए गए बयानों को नैब द्वारा आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed