फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   an 11 year old boy from POK handed over to pak officials on wednesday who accidentally crosses LOC

पाकिस्तानी लड़के ने गलती से एलओसी पार की, सेना ने मिठाइयों के साथ वापस भेजा

Thu, 28 Jun 2018 03:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Thu, 28 Jun 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
an 11 year old boy from POK handed over to pak officials on wednesday who accidentally crosses LOC

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रहने वाले जिस लड़के ने गलती से एलओसी पार की थी उसे बुधवार को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया। उसने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में 4 दिनों पहले गलती से भारतीय सीमा को पार कर लिया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 11 साल का मोहम्मद अब्दुल्ला 24 जून को पुंछ के देगवार इलाके में घूम रहा था। जहां से उसे सेना ने पकड़ लिया। इसके बाद उसी दिन उसे जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले किया गया। उसे पाकिस्तान वापस भेजने के लिए पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की।
विज्ञापन


एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक अब्दुल्ला को मानवीय आधार पर रिहा किया गया है क्योंकि उसकी उम्र बहुत कम है। ऐसा करने के पीछे का एक कारण भारत पाकिस्तान के बीच आत्मविश्वास बढ़ाना भी है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारतीय सेना एक मानवीय सेना होने के अपने सिद्धांतों को मानती है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार करते वक्त संवेदनशीलता बरकरार रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल्ला को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपे जाने के साथ ही उसे भारत की ओर से नए कपड़े और मिठाईयां भी दी गईं। ऐसा करके भारत ने दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है कि चाहे पाकिस्तान भारत के साथ कैसा भी व्यवहार करे लेकिन भारत कभी किसी निर्दोष को सजा नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed