{"_id":"5ae6dd384f1c1b05418b741d","slug":"american-diplomat-car-hit-and-injured-two-motorcyclists-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में US डिप्लोमेट की जीप ने 2 बाइकर्स को मारी टक्कर, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में US डिप्लोमेट की जीप ने 2 बाइकर्स को मारी टक्कर, पुलिस ने हिरासत में लिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार को एक अमेरिकी डिप्लोमेट को हिरासत में लिया गया है। डिप्लोमेट पर आरोप है कि उसने अपनी कार से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक यूएस डिप्लोमेट चड रेक्स ऑसबर्न रविवार को सचिवालय चौक पर रात 9.30 बजे अपनी टॉयटा जीप से जा रहे थे, अचानक उनकी जीप ने 2 बाइकर्स को टक्कर मार दी। हालांकि बाइकर्स को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
सीनियर पुलिस अधिकारी नजीब उर रहमान ने मीडिया को बताया घायल बाइकर्स को लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन विदेश मंत्रालय ने जब यह पुष्टि करते हुए बताया कि वह डिप्लोमेट हैं तो उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
यह इस महीने का दूसरा मामला है जिसमें यूएस डिप्लोमेट एक्सीडेंट में शामिल है। इससे पहले 7 अप्रैल को कोलोनल जोसेफ इमैन्यूल की वजह से एक बाइकर की मौत हो गई थी। हालांकि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिये हैं जब तक कोर्ट इस मामले में फैसला न सुनाये, तब तक डिप्लोमेट को देश न छोड़ने दिया जाये।
विज्ञापन