{"_id":"5a5e94bb4f1c1b66268b4bbd","slug":"america-says-pakistan-needs-to-improve-india-is-not-an-enemy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: पाकिस्तान को सुधरने की जरूरत, भारत दुश्मन नहीं है","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अमेरिका: पाकिस्तान को सुधरने की जरूरत, भारत दुश्मन नहीं है
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 17 Jan 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देशों भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की भूमिका को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। खुर्रम दस्तगीर खान ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को समझाने की कोशिश में लगा था कि भारत उसके लिए खतरा नहीं है इसलिए पाकिस्तान को अपने रणनीतिक रुख को में बदलाव करना चाहिए।
इसके साथ ही खान ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच सभी गलतफहमियों को दूर करने के लिए सभी मुद्दों पर विनम्रता लेकिन स्पष्ट और खुलकर बातचीत होनी चाहिए। पाकिस्तान के डॉन अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेशनल असेंबली में पाकिस्तान की सरकार की विदेश नीति की रूपरेखाओं और पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर नीतिगत बयानों को पढ़ते हुए खान ने इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि नियंत्रण सीमा (एलओसी) और कार्यकारी सीमा पर भारत की आक्रामक स्थिति को अमेरिका ने नजरअंदाज किया।

pakistan
उन्होंने कहा कि भारत की धारणा पाकिस्तान और अमेरीका के बीच मूलभूत भिन्नता में से एक थी। खान ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को यह बात समझाने की कोशिश की थी कि भारत पाक के लिए खतरा नहीं है इसलिए पाकिस्तान अमेरिका के प्रति अपने रुख में बदलाव करना चाहिए। लेकिन यह स्वयंसिद्ध सत्य है कि भारत की क्षमता और उसके इरादे पाकिस्तान के प्रति शत्रु बने हुए हैं।
वहीं इस दौरान पाकिस्तान ने एक फिर अपने उस आरोप को दोहराया जिसे भारत साफ तौर पर खारिज कर चुका है। उसने कहा कि भारत उसके खिलाफ शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को संचालित करने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग करता है। उसने अपने झूठ के पुलिंदे को और बड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर सैनिकों, युद्ध ग्रस्त सामग्री जमा करने के साथ किला बना रखा है। उसने कहा कि भारत द्वारा एलओसी उल्लंघन और नागरिकों को मारने के संबंध में 2017 सबसे खतरनाक साल रहा है।