{"_id":"5b80f62e42c792466753108b","slug":"america-interest-in-pakistan-reformist-agenda-of-imran-government-david-hale","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की इमरान सरकार में दिलचस्पी ले रहा है अमेरिका, नया अध्याय शुरू करने को तैयार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान की इमरान सरकार में दिलचस्पी ले रहा है अमेरिका, नया अध्याय शुरू करने को तैयार
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अमेरिका के निवर्तमान राजदूत डेविड हेल ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सुधारवादी एजेंडे में दिलचस्पी ले रहा है और मौजूदा सरकार के साथ एक नया अध्याय शुरू करने को तैयार है। हेल को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजनीतिक मामलों का सहायक विदेश मंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने पाकिस्तान से विदा होते समय प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की।
विज्ञापन
अमेरिका में ट्रंप सरकार के आने के बाद पाकिस्तान के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट आई है क्योंकि ट्रंप ने इस साल पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता को कम कर दिया और इस्लामाबाद पर आरोप लगाया था कि वह तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों की जाहिर तौर पर छुप-छुप कर मदद कर रहा है।
विज्ञापन
कुरैशी ने अमेरिका के निवर्तमान राजदूत से कहा कि अमेरिकी नेतृत्व के साथ उनका संबंध ईमानदारी और गंभीरता पर आधारित होगा ताकि दोनों देशों के हितों को देखते हुए सतत साझेदारी विकसित की जाए।
विज्ञापन