फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   ailing wife of former Pakistan prime minister Nawaz Sharif, Kulsoom Nawaz, suffered cardiac arrest

पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पत्नी को पड़ा दिल का दौरा, बेटी के साथ पहुंचे लंदन

Fri, 15 Jun 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Fri, 15 Jun 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
ailing wife of former Pakistan prime minister Nawaz Sharif, Kulsoom Nawaz, suffered cardiac arrest
कुलसुम नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बीमार चल रहीं पत्नी कुलसुम नवाज को दिल का दौरा पड़ा है। गुरुवार से वह लंदन के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार कुलसुम की तबियत गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से और बिगड़ गई और वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें दौरा पड़ने से अब तक होश नहीं आया है।

विज्ञापन


कुलसुम को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा उन्हें लाइफ सपोर्ट मशीन और आपातकालीन दवाएं दी जा रही हैं। उनकी बेटी मरियम नवाज जल्द ही पाकिस्तान में होने वाले आम चुनावों में उम्मीदवार के तौर पर खड़ी होने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट कर मां की तबियत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'जब हम फ्लाइट में थे तब अचानक अम्मी को दिल का दौरा पड़ा। वह तब से आईसीयू के वेंटिलेटर पर हैं। सभी से उनके लिए दुआ करने का अनुरोध करती हूं।'
विज्ञापन


जियो न्यूज के सूत्रों के अनुसार कुलसुम की तबियत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। गुरुवार को नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम कुलसुम से मिलने के लिए लंदन गए थे। वह इस समय गले के कैंसर का इलाज करा रही हैं। साल 2017 में गले के कैंसर का पता लगने के बाद कुलसुम की एक सर्जरी की गई थी। जिसके बाद वह इलाज और थेरेपी की वजह से कमजोर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed