{"_id":"593e694a1126f4400d8b472b","slug":"after-xi-jinping-s-snub-in-astana-pakistan-scrambles-to-please-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"शी जिनपिंग के गुस्से के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटा पाक, जमकर कर रहा मक्खनबाजी!","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शी जिनपिंग के गुस्से के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटा पाक, जमकर कर रहा मक्खनबाजी!
amarujala.com- Presented by श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग के गुस्से के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटा पाक, जमकर कर रहा मक्खनबाजी!
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नवाज शरीफ से मिलने से मना कर दिया था। इसके पीछे की वजह बलूचिस्तान में दो चीनी नागरिकों की हत्या रही। अब पाकिस्तान इसके डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। अस्ताना में चीन से मिले झटके के बाद मक्खनबाजी करते हुए पाक ने चीन को 'हर मौसम का साथी' बताया है, साथ ही चीनी नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए चीनियों की सुरक्षा में हजारों पाक जवान बढ़ा दिए गए हैं।
चीन-पाक इकोनॉमिक कॉरिडोर(सीपीईसी) परियोजना के तहत चल रहे काम में सैकड़ों चीनी नागरिक लगे हुए हैं। ये परियोजना पाक के बलूचिस्तान राज्य के ग्वादर पोर्ट को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है। ये परियोजना पीओके से होकर गुजरती है। इसी परियोजना में लगे चीनी नागरिकों की सुरक्षा को पाक सरकार का ध्यान केंद्रित है।
बलूचिस्तान में अभी तक 15 हजार विशेष तौर पर प्रशिक्षित जवानों की तैनाती पाक सरकार की तरफ की जा चुकी है, इसके अलावा पाकिस्तान के खैबर पख्तुनवा राज्य ने भी 4600 विशेष सुरक्षाबलों को चीनियों की सुरक्षा में तैनात कर दिया है। यही नहीं, खैबर पख्तुनवा राज्य सरकार ने राज्य में काम कर रहे सभी चीनियों की पूरी डिटेल्स भी मंगाई है, ताकि वो हर चीनी को सुरक्षा प्रदान कर सके।
विज्ञापन
पाक सरकार किस तरह से चीन की सुरक्षा चिंताओं को निपटा रही है, उसे इसी बात से समझा जा सकता है कि सीपीईसी में तैनात 4000 से कुछ ज्यादा चीनियों की सुरक्षा के लिए पाक आर्मी के 15,000 विशेष जवानों के साथ ही खैबर पख्तुनवा के 4600 जवान तो तैनात हैं ही, सिंध राज्य भी 2600 जवानों की पूरी टीम इसके लिए तैनात कर रहा है।