फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   After Indian Action Imran Khan repeated offers for dialogue

भारतीय कार्रवाई के बाद शांति के लिए गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान

Wed, 27 Feb 2019 09:48 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Feb 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
After Indian Action Imran Khan repeated offers for dialogue
आसिफ गफूर, पाकिस्तानी सेना

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने शांति का राग अलापना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बुधवार को एलओसी पर बढ़ी गतिविधियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। 13 मिनट की इस प्रेस कांफ्रेंस में ज्यादातर वक्त गफूर भारत से शांति की अपील करते दिखे। हालांकि इस बीच उन्होंने दो भारतीय वायुसेना के विमान को मार गिराने और दो पायलट को गिरफ्तार करने का दावा किया और भारत द्वारा उसके एफ-16 विमान को मार गिराने के दावे को खारिज किया। 

विज्ञापन


गफूर ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है, जंग नहीं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसमें भूमिका निभानी चाहिए। हमने जो भी किया वो आत्मरक्षा में किया। हम इसका जश्न मनाना नहीं चाहते क्योंकि जंग से कुछ नहीं मिलता। सिर्फ मानवता का विनाश होता है। हम हालात बिगाड़ना नहीं बल्कि शांति के रास्ते पर चलना चाहते हैं। अगर आप शांति चाहते हैं तो हमसे बात करें। भारत को शांत दिमाग से इस पेशकश के बारे में सोचना चाहिए। 
विज्ञापन

 

हम भी दे सकते हैं भारत को जवाब 

गफूर ने कहा, ‘बुधवार सुबह पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में मौजूद पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) के लड़ाकू विमानों ने एलओसी के पार छह स्थानों का निशाना बनाया। हमारे विमानों ने उन छह जगहों को घेर लिया और खुली जगहों पर निशाना साधा। हमने फैसला किया कि हम सैन्य अड्डों को निशाना नहीं बनाएंगे। गफूर ने कहा कि पीएएफ के हमलों के बाद भारतीय विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस आए और हमने दोनों विमानों को मार गिराया। एक विमान का मलबा पाकिस्तान (पीओके) में गिरा जबकि दूसरे का भारत के अंदर गिरा। यह जवाबी कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह बताना चाहते थे कि हम भी जवाब दे सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

विंग कमांडर की गिरफ्तारी का दावा 

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी 46 सेकंड के वीडियो में आंखों पर पट्टी बांधे एक व्यक्ति नजर आ रहा है। पाक ने दावा किया है कि यह व्यक्ति भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन हैं। वीडियो में व्यक्ति यह कहता नजर आ रहा है, ‘मैं भारतीय वायुसेना का एक अधिकारी हूं। मेरा सर्विस नंबर 27981 है।’ हालांकि भारत ने भी कहा है कि उसका एक पायलट लापता है। 

आतंकवाद पर भारत से बातचीत करने को तैयारः इमरान

उधर, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच दो भारतीय मिग विमानों को मार गिराए जाने का दावा करने के साथ ही एक बार फिर से शांति का दिखावा किया। पाक पीएम ने बुधवार को कहा कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होता है तो हालात न मेरे नियंत्रण में होगा और न ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के। अगर भारत सरकार आतंकवाद पर किसी तरह की बातचीत करना चाहते हैं तो हम तैयार हैं। परमाणु संपन्न देश होने के नाते भारत पाक को बातचीत से मुद्दों को सुलझाना चाहिए। 

इमरान खान ने भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के कुछ देर बात यह बात कही। इससे पहले, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि पाकिस्तानी वायुसेना ने आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय कार्रवाई के जवाब में उसके सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय वायुसेना ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

इस पूरी कार्रवाई में हमारा एक पायलट लापता है। थोड़ी देर बाद ही इमरान खान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, ‘हमारी कार्रवाई सिर्फ यह बताने के लिए थी कि अगर आप हमारे देश में घुस सकते हो तो हम भी आपके देश में घुसकर दिखा सकते हैं। पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के दो मिग विमानों को मार गिराया है।’

पाक पीएम ने कहा कि दुनिया के इतिहास में सभी युद्ध को लेकर गलत अनुमान लगाया गया। जिन्होंने भी जंग शुरू की, वे नहीं जानते कि यह कहां खत्म होगी। लिहाजा मैं भारत से कहना चाहता हूं कि जो हथियार आपके पास हैं और मेरे पास हैं, तो क्या हम सोच सकते हैं कि अगर तनाव बढ़ा तो इस गलत अनुमान को हम बर्दाश्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed