{"_id":"5b7acaf842c792464c73d43d","slug":"after-first-speech-of-imran-khan-opposition-leader-said-it-seems-follower-of-lalu-yadav-is-speaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान के पहले भाषण के बाद विपक्ष का तीखा हमला, कहा- ऐसा लगा जैसे लालू का चेला बोल रहा है","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान खान के पहले भाषण के बाद विपक्ष का तीखा हमला, कहा- ऐसा लगा जैसे लालू का चेला बोल रहा है
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
lalu-imran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान अब पाकिस्तान के कप्तान हैं। पाक के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद क्रिकेट से राजनीति में आए इमरान खान ने पहली बार देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते बनाएगा। उन्होंने कहा, चूंकि बिना शांति के देश तरक्की नहीं कर सकता है इसलिए हम पड़ोसियों से वार्ता भी करेंगे।
दूसरी तरफ नए नवेले प्रधानमंत्री बने इमरान की खिंचाई शुरू हो गई है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता सैयद खुर्शीद शाह ने देश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान की तुलना राजद नेता लालू प्रसाद यादव से की। शाह ने कहा कि पद ग्रहण करने के बाद इमरान का भाषण कहीं से भी एक प्रधानमंत्री के स्तर का नहीं था। भाषण सुनकर ऐसा लगा कि जैसे इमरान भारत के नेता लालू को अपना गुरु मानते हैं।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के मुताबिक शाह ने कहा कि इमरान खान द्वारा दी गई स्पीच से यह लगता है जैसे लालू प्रसाद यादव उनके पॉलिटिकल मेंटर हैं। बता दें कि नैशनल असेंबली में इमरान के भाषण के दौरान विपक्षी पार्टियां हंगामा कर रही थीं और इसके चलते इमरान ने अपना आपा खो दिया था। इस मुद्दे पर शाह ने कहा कि उन्होंने ऐसे व्यवहार की उम्मीद क्रिकेटर से नेता बने इमरान से नहीं की थी। इसके अलावा शाह ने कहा कि अगर यह नया पाकिस्तान है तो ईश्वर उन पर दया करे।
विज्ञापन
इमरान खान शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए। संसद में अपने पहले भाषण में उन्होंने देश को लूटने वालों की पहचान करने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और भ्रष्टाचार खत्म करने जैसे मुद्दों पर बात की। साथ ही, कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में पिछले 70 साल से इस दिन का इंतजार था। रविवार को राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में भी उन्होंने इन्हीं बातों को दोहराया। इमरान ने कहा कि अगर आने वाले समय में पाकिस्तान की दिशा नहीं बदली तो उसका विनाश तय है।