पाकिस्तानी बच्चे का भारत में होगा इलाज, सुषमा के दखल के बाद मिला वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी बच्चे को इलाज कराने के लिए भारतीय वीजा दिया गया है। द हिंदू की खबर के मुताबिक वीजा के लिए पाकिस्तानी शिशु के पिता ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई थी। जिसके बाद स्वराज ने तुरंत उसे भारतीय वीजा उपलध कराया है। पाकिस्तानी पिता के ट्वीट के बाद इस खबर पर सोशल मीडिया में कई भारतीयों विदेश मंत्री से पाकिस्तानी नागरिक केन सिड के पक्ष में समर्थन की अपील की थी।
आपको बता दें कि शुक्रवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में एक परिवार ने अपने बिमार बच्चे रोहन के दिल के इलाज के लिए भारतीय वीजा के लिए अप्लाई किया था। जिसमें पिता की गुहार पर सुषमा स्वराज ने वीजा जारी किया।
पाकिस्तानी नागरिक केन सिड ने भारतीय विदेश मंत्री को ट्वीट में लिखा था, " डियर मैम मेरी आवाज सुनें। मुझे अपने 2 महीने के बेटे के लिए मेडिकल वीजा की जरुरत हैI
Dear Ma'am please hear my voice. I am in a dire need of a medical visa for my 2 months old son.
— Ken Sid (@KenSid2) May 23, 2017
इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि नहीं, बच्चे को भुगतना नहीं होगा। आप कृपया पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से संपर्क करें। हम चिकित्सा वीजा दे देंगे।
No. The child will not suffer. Pls contact Indian High Commission in Pakistan. We will give the medical visa. pic.twitter.com/4ADWkFV6Ht https://t.co/OLVO3OiYMB
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 31, 2017