फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   after defeat in pakistan election, Nawaz said the stolen mandate

पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान की जीत के बाद बोले नवाज, चोरी किया गया जनादेश

Fri, 27 Jul 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
after defeat in pakistan election, Nawaz said the stolen mandate
Nawaz Sharif

भ्रष्टाचार के जुर्म में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान में हुए आम चुनाव परिणाम को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की आवाम से जनादेश छीन लिया गया है। शरीफ ने यह बयान गुरुवार (26 जुलाई) को रावलपिंडी की आदियाला जेल में पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान दिया। नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे चुराए और दागदार हैं और चुनाव के आए संदिग्ध परिणाम देश की राजनीति पर बुरा असर डालेंगे। गौरतलब है कि नवाज शरीफ को लंदन स्थित एवनफील्ड संपत्ति मामले में जवाबदेही अदालत ने सजा सुनाई है, जिसके बाद वह जेल में अपनी सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा आज अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब तक हुई गिनती के मुताबिक, पीटीआई 251 सीटों में से 110 सीटें जीत चुकी है। बता दें कि नेशनल एसेंबली में कुल 272 सीटें हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 63 सीटें जीती हैं। वहीं, बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी (पीपीपी) के खाते में 39 सीटें मिली हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी भी 20 सीटों पर गिनती जारी है।
विज्ञापन


डॉन अखबार की खबर के अनुसार, अडियाला जेल में मिलने आने वाले पार्टी नेताओं से बातचीत के दौरान पीएमएल-एन प्रमुख ने फैसलाबाद, लाहौर और रावलपिंडी के चुनाव परिणामों पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पीएमएल-एन के उम्मीदवारों की स्थिति बहुत अच्छी थी, लेकिन उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि लंदन में चार लक्जरी फ्लैट के मालिकाना हक के मामले में जेल में बंद शरीफ, उनकी बेटी मरियम शरीफ और दामाद कैप्टन मोहम्मद सफदर के लिए गुरूवार मुलाकात का दिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में शरीफ से मुलाकात के बाद कई नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पूर्ववर्ती सरकार के खराब कामकाज के बावजूद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को ‘जीत दिलाई’ गई है। अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, शरीफ का कहना है कि जनता के जनादेश को चोरी से प्राप्त किया गया है और यह दागदार और संदिग्ध जनादेश पाकिस्तान की राजनीति को दूषित कर देगा।


पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज शरीफ, खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर इकबाल जफर झागरा, मरियम के पुत्र जुनैद सफदर, महनूर सफदर, मरियम की पुत्री मेहरू निशा, पूर्व मंत्री मरियम औरंगजेब और पीएमएल-एन के मीडिया संयोजक मोहम्मद मेहदी ने जेल में शरीफ और मरियम से भेंट की। शरीफ के डॉक्टर ने भी जेल से उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed