फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   aerial attacks on terrorist's spots

पाकिस्तानः चरमपंथियों के ठिकानों पर हवाई हमले

Sun, 23 Feb 2014 09:04 AM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
aerial attacks on terrorist's spots

पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में छिपे हुए चरमपंथियों के संदिग्ध ठिकानों पर हवाई हमले दिए हैं। इन हमलों में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। ये जानकारी स्थानीय अधिकारियों की ओर से आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चरमपंथियों के ठिकानों पर रात भर चली छापेमारी मुख्यतः उत्तरी वजीरिस्तान के आस-पास के इलाकों और मीर अली शहर पर केंद्रित थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार की ओर से नामित मध्यस्थों और तालिबान के बीच निर्धारित शांति वार्ता रुक जाने के बाद ये हमले शुरू हुए हैं। तालिबान के एक गुट के बयान के बाद बातचीत थम गई। इस बयान में कहा गया था कि चरमपंथियों ने उत्तर-पश्चिम कबायली इलाके में 23 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी है।

विज्ञापन

हवाई हमले

aerial attacks on terrorist's spots

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक करें पाकिस्तानी अधिकारी ने जानकारी दी है, "इन हवाई हमलों का उद्देश्य चरमपंथियों के छिपे हुए ठिकानों को निशाना बनाना था। इन हमलों में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी नष्ट हुए हैं। "कुछ अन्य रिपोर्टों ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इन हवाई हमलों में कुछ विदेशी लड़ाके भी मारे गए हैं।

मोहमंद कबायली इलाके में स्थित चरमपंथियों ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने साल 2010 से कैदी बनाए गए सैनिकों की हत्या कर दी है। नवाज शरीफ ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि सैनिकों की मौत से तालिबान के साथ शांति के लिए चल रही पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

सैनिकों की कथित हत्या की ख़बर आने के बाद सरकार और तालिबान के बीच अकोरा खतक शहर में होने वाली नियत शांति वार्ता बीच में ही रोक दी गई थी।पिछले महीने में भी पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सुरक्षा बल पर हो रहे सिलसिलेवार हमलों के जवाब में उत्तरी वजीरिस्तान में छिपे आतंकवादियों के ठिकानों को अपना निशाना बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed